Junagadh Violence Live: दरगाह को लेकर हुए बवाल के बाद इलाके में तनाव, एक की मौत
Junagadh Violence Live Hindi News: गुजरात के जूनागढ़ में प्रशासन द्वारा एक अवैध दरगाह को हटाने का नोटिस जारी किया गया था। जिस पर बीती रात जमकर बवाल हुआ। वहां पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस-प्रशासन की टीम पर पत्थरबाजी की। इसके बाद पुलिस चौकी पर हमला हुआ। वैसे पुलिस ने तुरंत हालात काबू में कर लिया, लेकिन अभी भी इलाके में तनाव बना हुआ है। पढ़ें इस खबर से जुड़ा हर अपडेट लाइव-

LIVE Feed
भारी फोर्स तैनात
इलाके में तनाव बना हुआ है। जिस वजह से वहां पर भारी फोर्स तैनात की गई है।
#WATCH | Gujarat: Morning visuals from near Majewadi Gate in Junagadh, where police and mob clashed last night during an anti-encroachment drive https://t.co/2ezmjvKkb6 pic.twitter.com/ZMyie2krKk
— ANI (@ANI) June 17, 2023
174 लोग गिरफ्तार
भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इस घटना में पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 174 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रथम दृष्टया पथराव से एक नागरिक की मौत हुई है लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा। आगे की जांच जारी है।
600 लोग हुए इकट्ठा
पुलिस के मुताबिक मजेवाड़ी गेट के पास एक मस्जिद को जूनागढ़ नगर निगम द्वारा 5 दिनों के भीतर दस्तावेज पेश करने का नोटिस दिया गया था। बीती रात वहां करीब 500-600 लोग जमा हुए थे। पुलिस उन्हें सड़क जाम नहीं करने के लिए समझा रही थी। रात करीब 10:15 बजे पथराव किया गया और लोग पुलिस पर हमला करने के लिए आ गए।












Click it and Unblock the Notifications