NEET परीक्षार्थियों के लिए गुजरात में दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें, सोमनाथ-अहमदाबाद और अन्य शहरों तक यह रहेगी टाइमिंग

राजकोट। देश की वेस्टर्न रेलवे द्वारा मेडिकल एंट्रैन्स एग्जाम NEET के उम्मीदवारों के लिए 12 सितंबर 2020 को सोमनाथ-अहमदाबाद तथा 13 सितंबर, 2020 को अहमदाबाद-सोमनाथ के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई जाने का निर्णय लिया गया है।

जिसमें 09201 सोमनाथ- अहमदाबाद सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 12 सितंबर रात 21.30 बजे सोमनाथ से चलकर उसी रात भक्तिनगर 00.59 बजे, राजकोट मध्य रात्रि 01.10 बजे, वांकानेर 01.55 बजे, थान 02.20 बजे, सुरेन्द्रनगर 02.58 बजे, विरमगाम 04.15 बजे तथा अहमदाबाद सुबह 05.25 बजे पहुंचेगी।

JEE Main, NEET update: Western railway starts special trains for neet students at gujarat

इसी तरह वापसी में 09202 अहमदाबाद-सोमनाथ सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 13 सितंबर, 2020 को रात में अहमदाबाद से 21.10 बजे चलकर उसी रात को विरमगाम 22.08 बजे, सुरेन्द्रनगर 23.07 बजे, थान 23.45 बजे, वांकानेर मध्य रात्रि 00.10 बजे, राजकोट 01.07 बजे, भक्तिनगर 01.43 बजे, तथा सोमनाथ सुबह 05.05 बजे पहुंचेगी।

Recommended Video

    Indian Railway : 12 September से चलेंगी 80 नई ट्रेनें, तत्काल टिकट बुकिंग शुरू | वनइंडिया हिंदी
    JEE Main, NEET update: Western railway starts special trains for neet students at gujarat

    इस ट्रेन में कुल 10 डिब्बे होंगे जिसमें 04 सेकंड स्लीपर, 4 जनरल कोच तथा 2 लगेज वाहन रहेंगे। उपरोक्त दोनों ट्रेनें पूर्णतया रिजर्व रहेंगी तथा जनरल कोचों में भी आरक्षण होगा। कोरोना वैश्विक महामारी के इस दौर में केंद्र सरकार व राज्य सरकार के सभी नियमों का पालन करना होगा। साथ में सैनिटाइज़र रखना, चेहरे पर मास्क लगाना, सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करना, इत्यादि अनिवार्य होगा।

    यह ट्रेनें केवल NEET के छात्रों के लिए होने के कारण कैंडिडेट्स को अपनी परीक्षा का कॉल लेटर भी साथ रखना होगा और भारत सरकार के हैल्थ प्रोटोकॉल को देखते हुए अपनी ट्रेन के निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पहले स्टेशन पर पहुंचना आवश्यक होगा, ताकि कोई भी असुविधा न हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+