IS आतंकी जाफर अली ने 4 युवकों को ट्रेनिंग दी, गुजरात में 1 माह के भीतर ही हमले की योजना बनाई
वडोदरा. कुख्यात आतंकवादी संगठन आईएसआईएस हिंदुस्तान में हमले कराने की फिराक में है। गुजरात के वडोदरा स्थित हरणी इलाके से एटीएस ने आतंकी जाफर अली को दबोच लिया। जाफर के साथ उसके अन्य दो साथी भी पकड़े गए। पूछताछ में उन्होंने कुबूला है कि जाफर एक महीने के भीतर गुजरात में हिंदुओं पर हमले की योजना बना रहा था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दिल्ली की स्पेशल सेल द्वारा पकड़ा गया आतंकी ख्वाजा मोइनुद्दीन गुजरात के माॅड्यूल को ऑपरेट कर रहा था। पुलिस ने बताया कि 4 दिन पहले तमिलनाड़ु-केरल की सीमा पर एएसआई विल्सन की हत्या जाफर अली के दो साथियों ने ही की थी।

जाफर ने पूछताछ में यह कहा है कि वह महीनेभर तक वडोदरा में ठहरा था। इसके पहले वह कभी गुजरात नहीं आया था। उसने भरुच जंबुसर के 4 युवकों को आतंक की ट्रेनिंग दी थी। इन चारों युवकों ने उससे 5 बार मुलाकात की थी। जाफर फियादिन मानसिकता से ग्रस्त है। वह हर हालत में गुजरात में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। जांच एजेंसियों के इनपुट से पता चला है कि आतंकियों के निशाने पर अहमदाबाद-सूरत शहर थे। आतंकियों की मुंबई में हथियारों का जखीरा उतारने की तैयारी थी।












Click it and Unblock the Notifications