Indigo A320 एयरक्राफ्ट डायवर्ट की गई, सूरत से दिल्ली आने वाले विमान में बर्ड हिट, अहमदाबाद में सुरक्षित लैंड
Indigo A320 एयरक्राफ्ट को डायवर्ट किए जाने की खबर है। रिपोर्ट के अनुसार सूरत से उड़ान भरने के बाद विमान से चिड़िया टकरा गई। विमान में किसी नुकसान की खबर नहीं है। विमान सुरक्षित उतार लिया गया।

Indigo A320 एयरक्राफ्ट में बर्ड हिट की घटना से हड़कंप मच गया। इंडिगो A320 विमान सूरत से दिल्ली रवाना हुआ था। हालांकि, उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद एक चिड़िया उड़ान संख्या 6E-646 टकरा गई। सूरत एयरपोर्ट से टेकऑफ के बाद विमान जब में धीरे-धीरे ऊंचाई की तरफ बढ़ रहा था, उसी समय एक पक्षी के टकराने से क्रू मेंबर्स अलर्ट हो गए। विमान को तत्काल अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया गया।
चिड़िया टकराने के कारण डायवर्ट हुई फ्लाइट
डायवर्ट किए जाने के बाद विमान अहमदाबाद में सुरक्षित उतार लिया गया। विमान को डायवर्ट किए जाने के बारे में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि सूरत से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट- 6ई-646 बर्ड हिट के कारण डायवर्ट करनी पड़ी।
चिड़िया टकराने के बाद विमान का बैलेंस
बर्ड हिट के बाद फ्लाइट में इमरजेंसी हालात या बैलेंस बिगड़ने की बात से इनकार करते हुए DGCA ने तकनीकी ब्यौरा शेयर कर बताया कि चिड़िया के टकराने के बाद विमान का N1 कंपन 4.7 यूनिट था।
Air India विमान को भी डायवर्ट किया गया
बता दें कि पिछले हफ्ते एअर इंडिया के विमानों को भी डायवर्ट किए जाने की खबर सामने आई थी। अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहा विमान एआई 102 को मेडिकल इमरजेंसी में लंदन डायवर्ट किया गया था। भारत आने के रास्ते में विमान में आपात स्थिति पैदा होने पर फ्लाइट का रास्ता बदलने का फैसला लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications