गुजरात के वलसाड में रिकॉर्ड 20 दिन के अंदर बनकर तैयार हुआ रोड ओवर ब्रिज, जानिए क्या आई परेशानी
नई दिल्ली, जून 22। इंडियन रेलवे के उपक्रम वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (DFCCIL) ने गुजरात के वलसाड में एक ओवर ब्रिज 20 दिन के अंदर बनाकर तैयार कर दिया है, जो कि एक रिकॉर्ड बन गया है। आपको बता दें कि 20 दिन की इस समयसीमा में रोड ओवर ब्रिज को तोड़कर फिर से उसका निर्माण किया गया है। 2 जून को इस ओवर ब्रिज का निर्माण होना शुरू हुआ था। विभिन्न सरकारी एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से ये काम रिकॉर्ड 20 दिनों में पूरा हो गया है।

सरकार ने ट्रैफिक ब्लॉक करने के दिए थे सिर्फ 20 दिन
वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर (WDFC) के चीफ जनरल मैनेजर श्याम सिंह ने बताया है कि इस ओवरब्रिज का निर्माण 2 जून को शुरू हुआ था और हमें पूरा विश्वास था कि इसका निर्माण हम 20 दिन में पूरा कर देंगे। उन्होंने कहा कि काम शुरू करने से पहले सबसे बड़ी चुनौती यहां व्यस्त ट्रैफिक को रोकने की थी, क्योंकि सरकार ने हमें ट्रैफिक ब्लॉक करने के लिए सिर्फ 20 दिन का ही समय दिया था।
कोरोना महामारी को ध्यान में रखकर भी जल्दी किया काम पूरा
WDFC के चीफ ने बताया कि इस ब्रिज के निर्माण कार्य में तेजी लाने के फैसला कोरोना महामारी को देखते हुए भी लिया गया था, क्योंकि कोरोना महामारी की वजह से कभी भी निर्माण कार्य रूक सकता था। ऐसे में ज्यादा दिनों के लिए यहां पर ट्रैफिक को रोक पाना संभव नहीं था। इस प्रोजेक्ट ने पश्चिमी डीएफसी के वैतरणा-सचिन खंड में काम को भी प्रभावित किया, जिसमें एक बाधा का सामना करना पड़ा, जहां दक्षिण गुजरात में वलसाड शहर के पास एक आरओबी को पार करना मुश्किल था।
अत्याधुनिक मशीनों का किया गया इस्तेमाल
इस निर्माण कार्य को देख रही अथॉरिटी ने पहले से इस हिस्से बनाकर उन्हें साथ जोड़कर पुल निर्माण करने की योजना बनाई। इस ब्रिज के इन हिस्सों को जोड़ने के लिए मौके पर चार हेवी ड्यूटी हाइड्रॉलिक क्रेन स्थापित की गईं। इनकी क्षमता 300 मीट्रिक टन और 500 मीट्रिक टन है। इसके अलावा न्यू ट्रैक कंस्ट्रक्शन (एनटीसी) मशीन का उपयोग कर ट्रैक बिछाने का काम किया गया।












Click it and Unblock the Notifications