शादी के बाद डोली में बैठते वक्त दुल्हन का कोरोना से दम टूटा, लाल जोड़े में ही उठी अर्थी
वडोदरा। गुजरात में वडोदरा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लड़की की शादी हुई थी। 7 फेरे लेने के बाद वह जब डोली में बैठ रही थी, तो अचानक चक्कर आए। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। जहां से उसे एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया, हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोरोना ने लीले दुल्हन के प्राण
दुल्हन के लिवास में सजी-धजी लड़की के यूं शादी के वक्त ही दम तोड़ देने पर वहां कोहराम मच गया। उसकी मौत की वजह जानने के लिए जब लाश की जांच की गई तो उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस तरह पता चला कि, वह कोरोना की वजह से अपनी जिंदगी की जंग हार गई। उधर, विवाह मंडप पर जो खुशियां थीं, वे मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, दूल्हा भी आंसू बहाते हुए कहने लगा कि भगवान ऐसी किस्मत किसी को ना दे।
मृतका की पहचान मुक्ता सोलंकी के तौर पर हुई। वहीं, जिससे उसकी शादी हुई, उसका नाम कृष्णा है।वे दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। घरवालों की सहमति से 1 मार्च को दोनों की शादी हुई। गुरुवार सुबह मुक्ता की विदाई होनी थी। हालांकि, बताया जा रहा है कि शादी के वक्त ही मुक्ता को तेज बुखार आ गया था। डॉक्टर ने बुखार की दवा दे दी थी और उसे आराम करने के लिए कहा था। बुखार की वजह से ही उनकी विदाई दो दिन बाद हो रही थी। किंतु, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।












Click it and Unblock the Notifications