शादी का झांसा देकर सूरत से भोपाल ले गया, प्रेग्नेंट होने पर छोड़ दिया, फिर दोस्त भी देने लगे युवती को धमकी
सूरत। गुजरात में वराछा के सीता नगर की एक 26 वर्षीय युवती साड़ी पर लेस पट्टी लगाने का काम करती थी। वहीं, उसकी जान-पहचान लेस पट्टी लगाने वाले शख्स (सागर गजेरा) से हुई। सागर ने उससे दोस्ती कर ली। उसके साथ रहने के कुछ माह बाद अब उक्त युवती ने पुलिस में सागर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, सागर ने उसके लिए अपनी पत्नी से तलाक ले लिया था। फिर, युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ भोपाल ले गया था।

पीड़िता के आरोप हैं कि, वहां सागर ने डेढ़ महीने अपने साथ रखा। उसके बाद दोनों बड़ौदा आ गए और वहां भी दो महीने रहे। इसी बीच सागर के दोस्तों ने बताया कि वराछा थाने में उक्त युवती की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसके बाद सागर युवती को लेकर सूरत आ गया। जहां कामरेज के पास छेवनी गांव में स्वस्तिक पार्क में रहने लगा। वहीं, सागर के 2 दोस्तों ने युवती से छेड़छाड़ की कोशिश की। विरोध करने पर दोनों अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने लगे। दूसरे दिन युवती अपना चेकअप कराने गई तो पता चला प्रेग्नेंट है।

युवती ने सागर से शादी के वादे को निभाने को कहा। मगर, सागर ने युवती से शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद युवती ने पुलिस से शिकायत की। उसने कहा कि, धोखा देकर उसका शारीरिक शोषण किया गया। कई महीने साथ रखा और फिर छोड़ दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


Click it and Unblock the Notifications
