3 बेटियों और पत्नी को गला काटकर मारा, वारदात के बाद खुद भी जहर पीकर आत्महत्या करने लगा

कच्छ। नवरात्रि के मौके पर एक शख्स अपने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया। यह वारदात गुजरात में कच्छ जिले के जखणिया गांव में बुधवार शाम को अंजाम दी गई। जिसमें शख्स ने अपनी 3 बेटियों और पत्नी की गला काटकर हत्या की। उसके बाद खुद भी जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि, तब तक पड़ोसियों के आ जाने के भाग निकला। सूचना मिलने पर पश्चिम कच्छ के एसपी और माडंवी पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आशंका जताई कि, वारदात के पीछे की वजह घर की आर्थिक तंगी हो सकती है।

In Kutch, a man killed his 3 Daughters And Wife, then Drinking Poison

हत्यारोपी के बारे में पुलिस ने बताया कि, उसका नाम शिवजी पंचाण संघार है। जो कि जखणिया गांव में रहकर खेत-मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। आरोप हैं कि उसी ने अपनी पत्नी भावनाबेन (32) बड़ी बेटी धृप्ति (10), किंजल (8), और छोटी बेटी धर्मिष्ठा (2) की हत्या कर दी। पड़ोसियों से पूछताछ करने पर पुलिस ने पाया कि, उस पर कर्ज भी था। काम-धंधा बंद होने के चलते परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी। वहीं, दो बेटियों को थायराइड की समस्या थी, जिससे लगातार इलाज में पैसा लग रहा था।

In Kutch, a man killed his 3 Daughters And Wife, then Drinking Poison

ऐसी परिस्थिति में उसने सामूहिक हत्या की वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद खुद भी सुसाइड की कोशिश की। पड़ोसियों का कहना है कि, हमने उनके घर चीख-चिल्लाहट सुनी। जिसके बाद भागे-भागे वहां आए। मकान के अंदर देखा तो वो जहर पीने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पकड़े जाने के डर से भाग निकला। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+