अनोखी शादी: साढ़े 5 फुट की नेत्रहीन युवती ने 13 साल बड़े 3 फुट के सरकारी शिक्षक से विवाह किया

जूनागढ़। गुजरात के जूनागढ़ में अनोखी शादी हुई। यहां साढ़े 5 फुट की एक नेत्रहीन युवती ने 13 साल बड़े 3 फुट के सरकारी टीचर से ब्याह किया। युवती 29 साल की है, वहीं दूल्हे की उम्र 42 साल है। दुल्हन बनी युवती का नाम शांता मकवाणा है। वहीं दूल्हा रमेश भाई सडोदर गांव के सरकारी स्कूल में टीचर हैं। इस तरह की अनोखी शादी के दूर-दूर तक चर्चे हो रहे हैं।

In Junagadh, Gujarat: 5.5 feet Blind Girl marry to 3 feet long Government Teacher

29 वर्षीय शांता मकवाणा सत्यम सेवा युवक मंडल के गर्ल्स हॉस्टल में बचपन से ही रह रही है। बताया जाता है कि, शांता मकवाणा बचपन से ही नेत्रहीन है। उसने बीएड कर रखा है। उसके बारे में पता कर जाम-जोधपुर तहसील के रहने वाले सरकारी टीचर रमेश भाई डांगर ने उससे शादी की इच्छा जताई। दोनों राजी हो गए। उसके बाद बीते सोमवार को ही दोनों की शादी हो गई।

In Junagadh, Gujarat: 5.5 feet Blind Girl marry to 3 feet long Government Teacher

दोनों का विवाह समारोह सत्यम सेवा युवक मंडल के प्रयासों से ही संपन्न हुआ। जहां अब तक यूं तो बहुत-सी शादियां हुईं, लेकिन यह शादी सबसे अनोखी शादी हुई। इस जोड़ी की एक खास बात यह भी रही कि दुल्हन नेत्रहीन थी और दूल्हा बौना। हालांकि, दोनों अच्छे-खासे पढ़े लिखे हैं। दूल्हा सरकारी नौकर भी है,इसलिए गुजर-बसर भी ठीक रहेगी। दोनों की इस शादी पर लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+