प्याज ने डॉलर-यूरो को भी मात दी, गुजरात में 7 दिनों में भाव 33% बढ़े; नहीं दिख रही पाकिस्तानी किस्म
अहमदाबाद. देश के कई प्रांतों में प्याज की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। गुजरात की बात करें, तो इस बार प्याज ने डॉलर-यूरो को भी मात दे दी है। 7 दिनों में यहां भाव 33% तक बढ़े हैं। अब यह 120 से 150 रुपए किलो तक बिक रही है। जबकि, पिछले साल इन्हीं दिनों में प्याज महज 15 रुपए किलो बिक रही थी। सब्जी व्यापारियों का कहना है कि गुजरात में प्याज की कीमत पहली बार इतनी पहुंची है। चार महीनों में ही प्याज की कीमतों में 30 से 40 रुपए का उछाल आ गया। प्याज ही नहीं, यहां लहसुन और अदरक के दाम भी 100 रुपए किलो से ज्यादा पहुंच गए हैं।

गुजरात में प्याज की महंगाई के पीछे बारिश वजह
प्याज की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं, इसके देशभर से कई कारण सामने आ रहे हैं। हालांकि, गुजरात में एपीएमसी के सेक्रेटरी दीपक पटेल का कहना है कि भारी बारिश के कारण प्याज की खेती कम हुई। जिसकी वजह से इस राज्य में प्याज महंगी बिक रही है। पटेल के अनुसार, पिछले साल प्याज की 1.83 लाख क्विंटल आवक हुई थी, जबकि इस साल 1.26 लाख क्विंटल प्याज की ही आवक हुई है। इसीलिए प्याज की कीमतें बढ़ीं हैं।

भारत नहीं पहुंच रही पाकिस्तानी प्याज, पाक में टमाटरों का टोटा
कई अधिकारियों का कहना है कि प्याज के दाम बढ़ने की एक बड़ी वजह पाकिस्तान से सब्जियों का व्यापार न होना है। भारत में प्याज बड़े पैमाने पर पाकिस्तान से आती थी। हालांकि, इसी साल फरवरी माह से ही दोनों मुल्कों में व्यापार लगभग थम ही गया। पाकिस्तान में भी टमाटरों की किल्लत मची हुई है।












Click it and Unblock the Notifications