गुजरात: एक के बाद एक कई शेरनियों की जान गई, अमरेली में आम के बाग से मिली लाश

राजकोट/अमरेली। गुजरात में बीते कुछ दिनों से शेरनियों की आए रोज लाशें मिल रही हैं। यहां अमरेली जिले की धारी के निकट गोविंदपुर के राजस्व इलाके में आज आम के बगीचे के पास शेरनी मृत मिली। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के मुताबिक, यह शेरनी कनूभाई सतासिया नामक किसान के बगीचे में मृत मिली। जहां आरएफओ, रेंज फॉरेस्टर, बीट गार्ड, ट्रैकर्स पहुंचे और शेरनी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले गए।

In Gujarat, lioness dies near mango garden at amreli, body received by forest dept for postmortem

रेंजर ने बताया कि, पिछले दिनों में धारी गिर पूर्व के तीन शेरनी की मौत हो गई है। हडाला रेंज में तीन दिन पहले एक शेरनी का शव मिला था। दो दिन पहले भी तुलसीश्याम रेंज के सोसारिया राजस्व इलाके में शेरनी की मौत हुई थी। देश में कोरोना महामारी फैल रही है तो इंसान भी जंगल में नहीं आ-जा रहे, फिर शेरनियों की मौत कैसे हुई यह सवाल उठ रहे हैं। सामान्यत: शेरनी की उम्र 3 से 5 वर्ष की होती है। यह भी हो सकता है कि, वे शेरनियां उम्रदराज हों, इसलिए दम तोड़ा हो।

In Gujarat, lioness dies near mango garden at amreli, body received by forest dept for postmortem

तेज हवाओं के साथ बेमौसमी बारिश
अमरेली के निकट जूनागढ़ में तेज हवाओं के साथ बेमौसम बारिश हुई है। जूनागढ़ शहर के आस-पास भारी गर्मी के बीच मौसम में यह बदलाव अचानक आया। जिसके चलते साबलपुर में बाहर से आने वाले लोगों के स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए बांधे गए मंडप भी उड़ गए। कहा जा रहा था कि, भारी उमस के चलते लोग पसीना-पसीना हो गए थे। ऐसे में देर शाम को बारिश के कारण थोड़ी राहत मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+