गुजरात: नेशनल हाइवे पर बड़ा हादसा, 5 महिलाओं समेत 11 लोगों की गई जान, CM रूपाणी ने जताया दुख
वडोदरा। गुजरात में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां कपूराई से अहमदाबाद की तरफ जाते नेशनल हाईवे स्थित वाघोड़िया चौकड़ी ब्रिज पर एक डम्पर और आयशर ट्रक के बीच भयंकर टक्कर हुई। जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और 5 महिलाओं समेत एक दर्जन लोगों की जान चली गई। करीब 17 लोग हादसे की चपेट में आए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन की टीमें पहुंची। राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। वहीं, जान गंवाने वालों के बारे में जानकारी देते हुए वडोदरा स्थित एसएसजी हॉस्पिटल के अधीक्षक रंजन अय्यर ने बताया कि, मृतकों की संख्या 11 पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि, अभी अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। कई की हालात गंभीर है।
Recommended Video

हादसे के बारे में पता चलने पर सूबे के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दुख जताया। रूपाणी ने ट्वीट कर कहा- ''आज वडोदरा के पास हुई सड़क दुर्घटना के कारण जान-माल के नुकसान से दुखी हूं। अधिकारियों को जरूरी काम करने के निर्देश दिए गए। जो लोग घायल हुए हैं, वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं, यह कामना है। मैं मृतकों के लिए भी प्रार्थना करता हूं।'
संवाददाता के अनुसार, वाघोड़िया चौकड़ी ब्रिज पर हुआ यह हादसा इतना भयानक था कि दोनो वाहनों में सवार लोगों को अपनी जगह से हिलने का मौका भी नहीं मिला। हादसे के बाद वहां स्थानीय लोग इकठ्ठा हो गए और पुलिस व फायर डिपार्टमेंट को सूचना दी।

फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारियों द्वारा आयशर ट्रक व डम्पर में फंसी लाशों को क्रेन से बाहर निकाला गया। जिसमें 5 महिला, 3 पुरुष और एक बच्चे समेत 9 लोगों की बॉडी बरामद हुईं। बाकी अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालकर सयाजी अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, इनमें से भी कइयों की स्थिति नाजुक होने के कारण मौत का यह आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता?












Click it and Unblock the Notifications