गुजरात में डंपर के पीछे घुसा टेम्पो ट्रेवलर, 4 की मौत, हाईवे पर लगी वाहनों की 3 KM लंबी लाइन

सुरेंद्रनगर। गुजरात में एक हाईवे पर रात के वक्‍त भयंकर हादसा हुआ। 4 पहियों वाले टेम्पो ट्रेवलर की एक डंपर से टक्‍कर हुई। डंपर आगे थे और उसमें टेम्पो ट्रेवलर पीछे से टकराया। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं, अन्य 7 घायल हो गए। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर थी। हॉस्पिटल पहुंचने पर जान गंवाने वालों की संख्‍या बढ़ गई। पुलिस ने बताया कि, हादसा लींबड़ी के कानपरा पाटिया के पास हुआ।

horrific accident at Limbdi-Ahmedabad highway of gujarat, many people lost lives

स्‍थानीय लोगों का कहना है कि, सुरेंद्रनगर जिले के लींबडी अहमदाबाद हाईवे पर अक्‍सर दर्दनाक हादसे होते हैं। लींबडी के कानपरा पाटिया के पास हुए हालिया हादसे में टेम्पो ट्रैवलर एक डंपर के पीछे घुस गया था, जिससे कई लोगों की अकाल मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए लींबडी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे के बाद उक्‍त हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। बताया जा रहा है कि, जाम के चलते हाईवे पर वाहनों की 3 किमी तक लंबी लाइन लग गई। पुलिस को यातायात को सुचारू करने में काफी मशक्कतें करनी पड़ीं।

डंपर और टेम्पो ट्रेवलर की टक्‍कर से जान गंवानों वालों के घर अब मातम पसर गया है। उनके परिजनों में शोक व्‍याप्त है। एक व्‍यक्ति ने बताया कि, हादसा लींबडी के कानपरा पाटिया के पास तब हुआ जब टेम्पो ट्रैवलर एक डंपर के पीछे घुस गया, जहां 3 लोगों की मौके पर ही जान जा चुकी थी। वहीं, 4 लोग गंभीर घायल हुए थे। कई घायलों को इलाज के लिए लींबडी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे के बाद घटनास्‍थल वाले हाईवे पर लंबा जाम लग गया। वहां वाहनों की 3 किमी तक लंबी लाइन लग गई।

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, सुरेंद्रनगर जिले के लींबडी अहमदाबाद हाईवे पर रात्रि के समय यह दर्दनाक हादसा हुआ। घायलों को लींबडी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+