वड़ोदरा चिड़ियाघर के दरियाई घोड़े ने गुस्‍से में आकर दो कर्मचारियों पर किया हमला, जानें कैसी है उनकी हालत

Hippopotamus Attack In Vadodara Zoo: वड़ोदरा चिड़ियाघर के दरियाई घोड़े ने क्‍यूरेटर और सिक्‍योरिटी सुपरवाइजर पर अचानक हमला कर दिया। जू की इस घटना ने लोगों को डरा दिया है।

Hippopotamus Attack In Vadodara Zoo: गुजरात शहर वड़ोदरा शहर के चिड़ियाघर में दरियाई घोड़े ने चिड़ियाघर के क्यूरेटर और उसके सिक्‍योरिटी सुपरवाइजर पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उसने ये हमला तब किया था जब वो बाड़े में थे।

hippocampus

बाड़े में हिप्‍पो ने दोनों पर किया हमला

वड़ोदरा जू के अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि वडोदरा चिड़ियाघर के क्यूरेटर और उसके सिक्‍योरिटी सुपरवाइजर को बाड़े में एक दरियाई घोड़े ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।उन्होंने बताया दोनों घायलों का इलाज अस्‍पताल में किया जा रहा है और सिक्‍योरिटी सुपरवाइजर की हालत गंभीर है।

गुस्‍से में हिप्‍पो ने आकर किया दोनो को गंभीर रूप से घायल

वडोदरा के नगर आयुक्त बी एन पाणि ने बताया कि वडोदरा जू में ये घटना गुरुवार शाम को हुई जब सयाजीबाग चिड़ियाघर के क्यूरेटर ने नियमित दौर के तहत जानवर की जांच के लिए दरियाई घोड़े के बाड़े में पहुंचा था। गुस्से में जानवर ने क्यूरेटर प्रत्यूष पाटणकर और सिक्‍योरिटी सुपरवाइजर इथाप रोहिदास पर हमलावर हो गया और दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों को लहुलुहान हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

सिक्‍योरिटी सुपरवाइज की हालत है गंभीर

वडोदरा नगर आयुक्‍त ने बताया चिड़ियाघर के बाड़े में दरियाई घोड़े द्वारा हमला किए जाने के बाद दोनों को कई गंभीर चोटें आईं। उन्हें कई फ्रैक्चर हुए, और दोनों को अस्‍पताल में डॉक्‍टरों की देखरेख में रखा गया है। खून की कमी के कारण सुरक्षा पर्यवेक्षक की हालत गंभीर है। डॉक्टर उनकी स्थिति को स्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं।

इससे पहले भी कर ये हिप्‍पो कर चुका है हमला

बता दें वडोदरा चिड़ियाघर मादा दरियाई घोड़ा डिंपी और उसकी संतान मंगल का घर है। पिछले दिनों डिंपी ने अपने पुरुष साथी पर हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।

लखनऊ जू में दरियाई घोड़े ने सालों पहले डॉक्‍टर की कर दी थी हत्‍या

वहीं सालों पहले उत्‍तर प्रदेश के लखनऊ प्राणि उद्यान में हिप्‍पो ने जू के डॉक्‍टर पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। हिप्‍पो ने जू के डॉक्‍टर दास पर तब हमला किया था जब वो हिप्‍पो के बाड़े में उसका चेकअप करने पहुंचे थे। लखनऊ जू में लंबे समय तक डॉक्‍टर का हत्‍यारा हिप्‍पो रहा जिसके बाड़े के पास भी जाने से लोग डरते थे। उस हिप्‍पो को लोग खूनी हिप्‍पो कहने लगे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+