खराब हुए हवाई जहाज को गुजरात के व्यापारी ने बना दिया शानदार रेस्टोरेंट, एक बार में 102 लोगों को परोस सकते हैं
वडोदरा। गुजरात में ऐसा वर्ल्डक्लास रेस्तरां (रेस्टोरेंट) तैयार हुआ है, जो एक खराब हवाई जहाज से बना है। जिसके अंदर 102 लोग बैठ सकते हैं। लोगों के लिए यहां तरह-तरह के लजीज-व्यंजन परोसे जाते हैं। यहां जो आता है..उसे अलग ही दुनिया का आंनद मिलता है। हवाई जहाज में रेस्टोरेंट की फैसेलिटीज चुनिंदा देशों में ही मिलती है। भारत में यह ऐसा पहला रेस्टोरेंट है।

वडोदरा में 'हाईफ्लाई एयरक्राफ्ट-रेस्टोरेंट'
आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस रेस्टोरेंट को 'हाईफ्लाई एयरक्राफ्ट-रेस्टोरेंट' नाम दिया गया है। जिसे गुजरात के ही बिजनेसमैन ने तैयार करवाया है। मीडिया से बाचतीत में उस बिजनेसमैन ने कहा, "मैं इस एयरक्राफ्ट को बेंगलुरू से वडोदरा लाया। मेरे दिमाग में आइडिया आया कि, इसे कुछ ऐसे पेश करूं, जो लोग पहलीबार देखें। मैंने इसमें रेस्तरां खोला। कई एक्सपर्ट्स की मदद ली और वर्ल्ड क्लास फैसेलिटीज दीं।'' उसने कहा कि, इस कोशिश से मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को भी साकार किया है, क्योंकि वे चाहते हैं कि देश में पर्यटन को बढ़ावा मिले। अब 'हाईफ्लाई एयरक्राफ्ट-रेस्टोरेंट' की वजह से बाहर के लोग हमारे यहां खूब आ रहे हैं।

ऐसी फैसेलिटीज चुनिंदा देशों में ही हैं
बिजनेसमैन ने दावा किया कि, ऐसा रेस्टोरेंट दुनिया के बहुत कम देशों में है। उसने कहा, हाईफ्लाई एयरक्राफ्ट रेस्तरां दुनिया में नौवां ऐसा रेस्टोरेंट है। इसके अलावा न्यूजीलैंड का ताउपो, घाना की राजधानी अकरा एवं कुछ और शहरों में ही ऐसी सुविधा मिलेंगी। उसने कहा कि, हमारे यहां जो खाना मिलता है...उसके बहुत से स्वाद हैं। हमारें यहां आप लुधियाना और मोहरी के शेफ के हाथों का भोजन पा सकेंगे। चाहें तो पूरे परिवार के साथ आप चाइनीज, इटालियन , मैक्सिकन या थाई डिशेज भी ले सकते हैं।

कई महीने लगे तैयार होने में
हाईफ्लाई एयरक्राफ्ट रेस्तरां वडोदरा में तरसाली बाईपास पर लीजेंड होटल के पास स्थित है, जहां देर रात तक पहुंचा जा सकता है। ऑनर का कहना है कि, उसे यह रेस्तरां बनाने में काफी समय लगा। दरअसल, कोविड-लॉकडाउन की वजह से काम रुका पड़ा था। हालांकि, जब फिर से काम शुरू हुआ तो वड़ोदरा में रियल एयरबस-320 में एक अमेजिंग रेस्टोरेंट तैयार हुआ। जो लोग कभी विमान नहीं बैठे, वो यदि यहां खाना खाएंगे तो उन्हें अलग ही फील आएगा। उन्हें सवारी किये बिना भी प्लेन में बैठकर भोजन करने की ख्वाइश पूरी हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications