2 महीने से गायब 15 साल की लड़की को 2 हफ्ते में खोजकर लाएं, वरना हाजिर हों DCP: गुजरात हाईकोर्ट
अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद के ईसनपुर की 10वीं कक्षा की एक छात्रा 2 महीने से गायब है। परिजनों ने उसे ढूंढने की गुहार पुलिस से लगाई थी। मगर, पुलिस अब तक खाली हाथ है। पुलिस को छात्रा कहीं नहीं मिल पाई है। यह मामला गुजरात हाईकोर्ट के समक्ष पहुंच गया है। इस मामले में गुजरात हाईकोर्ट की खंडपीठ ने अब पुलिस को आदेश दिया है कि छात्रा को 2 सप्ताह में ढूंढकर लाया जाए।

खंडपीठ की ओर से डीसीपी कहा गया है कि, छात्रा 2 सप्ताह में नहीं मिली तो फिर डीसीपी 7 अप्रैल को हाईकोर्ट के सामने हाजिर रहें। बता दिया जाए कि, इस मामले में छात्रा के पिता ने दो वकीलों के जरिए हेबियर कॉर्पस पिटीशन दाखिल की थी। जिस पर गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस सोनियाबेन गोकानी और जस्टिस गीता गोपी की खंडपीठ ने सुनवाई की। सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने आदेश दिया कि, इस मामले की जांच के लिए जूनियर पुलिस अधिकारी 2 सप्ताह में छात्रा को ढूंढकर लाएं और रिपोर्ट पेश करें।

गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस सोनियाबेन गोकानी और जस्टिस गीता गोपी की खंडपीठ की ओर से यह भी कहा कि, अगर छात्रा नहीं मिलती है तो अहमदाबाद जोन-6 के डीसीपी एएम मुनिया 7 अप्रैल को कोर्ट के समक्ष हाजिर रहें। उक्त छात्रा की उम्र 15 साल बताई जा रही है। वह ईसनपुर विस्तार स्थित एक स्कूल में पढ़ती थी। लगभग 2 महीने पहले उसका भाई उसे स्कूल में छोड़कर गया था। हालांकि, स्कूल से वह कहां चली गई, अब तक पता नहीं लग सका है।












Click it and Unblock the Notifications