गुजरात हाईकोर्ट के 17 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, अदालत ने जारी किया यह सर्कुलर

गांधीनगर। कोरोना-महामारी के तेजी बढ़ते मामलों के बीच गुजरात हाईकोर्ट परिसर में भी संक्रमण फैल चुका है। हफ्तेभर पहले यहां हाईकोर्ट रजिस्ट्री के 6 कर्मचारी और विजिलेंस विभाग के कांस्टेबल वायरस की चपेट में आए थे। उसके बाद अब जानकारी मिली है कि, हाईकोर्ट के 10 और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके चलते हाईकोर्ट ने एक सर्कुलर जारी कर दिया है।

gujarat high court: 17 positive cases reported of covid-19 infection so far, building closed

हाईकोर्ट (उच्च न्यायालय) के सर्कुलर में कहा गया ​है कि, आज से तीन दिनों के लिए यानी 15, 16 व 17 जुलाई तक सिर्फ इंस्टैंट पिटीशन (याचिकाओं) पर ही वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा सुनवाई की जाएगी। इसके अलावा अन्य सभी तरह के मामले केवल सूचीबद्ध किए जाएंगे। कहा कि, लॉकडाउन के दौरान और बाद में दाखिल याचिकाएं अगर जरूरी हैं, तो केवल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की जाएंगी।

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने आदेश दिया है कि, अगर वकीलों ने फ़ौरन सुनवाई की मांग की है, तो उन याचिकाओं को चार से पांच दिनों में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा। इसके अलावा, लंबित आवेदन फिलहाल नहीं चलेंगे। गौरतलब है कि, बीती 7 जुलाई को ही हाईकोर्ट के 7 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद 8, 9 और 10 जुलाई को तीन दिन के लिए उच्च न्यायालय बंद कर दिया गया था। इस बीच अदालत के अन्य कर्मचारियों का टेस्ट किया गया तो कोरोना के 10 और नए मामले सामने आए हैं। जिससे अब तक कुल संक्रमितों की तादाद 17 हो चुकी है। इसी कारण यह निर्णय लिया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+