गुजरात: सूरत में मनीष सिसोदिया के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, कहा- यहां भी दिल्ली मॉडल को करेंगे लागू
सूरत। दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी इन दिनों अपने विस्तार पर अधिक ध्यान दे रही है। इसी को लेकर पार्टी यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गुजरात और दिल्ली में जोरदार प्रचार कर रही है। रविवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया गुजरात पहुंचे, जहां उन्होंने सूरत में एक रोड शो किया। आपको बता दें कि गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता यहां चुनाव प्रचार में जुटे हैं। मनीष सिसोदिया के रोड शो में भारी जनसैलाब देखने को मिला।

Recommended Video
गुजरात में भी लागू करेंगे दिल्ली मॉडल- सिसोदिया
इस दौरान मनीष सिसोदिया ने सूरत की जनता के सामने दिल्ली में केजरीवाल मॉडल की चर्चा की। मनीष सिसोदिया ने कहा कि पांच साल में दिल्ली में आप की सरकार ने पानी और बिजली के बिल माफ कर दिए, स्कूलों के स्तर को सुधार दिया तो गुजरात में जनता को पानी बिजली के बिलों की मार और स्कूल फीस की बढ़ोतरी क्यों सहनी पड़ रही है। सिसोदिया ने गुजरात में दिल्ली के शिक्षा मॉडल को लागू करने का दावा करते हुए कहा कि गुजरात में जिस दिन आम आदमी पार्टी की सरकार बन जाएगी, जनता पर पानी व बिजली के बिलों की मार बंद हो जाएगी। गरीब व आम आदमी के बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त होगी तथा स्कूलों की दशा में तेजी से सुधार होगा।












Click it and Unblock the Notifications