गुजरात: कोर्ट ने BJP विधायक केसरी सिंह को सुनाई 2 साल की सजा, जुआ खेलते हुए किया था गिरफ्तार
गांधीनगर, 11 मई: गुजरात में बीजेपी विधायक को एक कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने बीजेपी विधायक को सश्रम कारावास की सजा दी। कोर्ट ने यह सजा जुआ खेलने के मामले में पकड़े जाने के बाद सुनाई। जानकारी के मुताबिक खेड़ा जिले की हालोल कोर्ट ने मातर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक केसरी सिंह सोलंकी को 2 साल की जेल की सजा सुनाई।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक हलोल सेशन कोर्ट ने बुधवार को भाजपा विधायक केसरी सिंह सोलंकी और 26 अन्य आरोपियों को जुआ खेलने और साल 2021 में शराब रखने के आरोप में दो साल कैद की सजा सुनाई है। बाद में कोर्ट ने बीजेपी विधायक सोलंकी समेत 24 दोषियों को जमानत दे दी।
बता दें कि बीजेपी विधायक हालोल में फॉर्महाउस पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किए गए थे। विधायक से साथ 23 अन्य लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा था और सभी के खिलाफ पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया था। जुआ खेलने के एक साल पुराने इस मामले में अब हालोल सेशन कोर्ट ने अपना फैसला किया है। अदालत ने सभी आरोपियों को 2 साल की कैद की सजा सुनाई साथ ही 4 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।
जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच और पावागढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान विधायक और 25 अन्य लोगों को 1 जुलाई 2021 की रात को एक रिसॉर्ट में जुआ खेलने और शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिस जिमीरी रिसोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई की वो शिवपुरी माइंस के पास पावागढ़ एरिया में है, जो पंचमहल जिले में आता है।












Click it and Unblock the Notifications