गुजरात: विजय रूपाणी ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, नए सीएम के नामों को लेकर अटकलें तेज

गांधीनगर, 11 सितंबर। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। गांधीनगर में एक बैठक के बाद गुजरात की राजनीति ये बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि राज्य में आगामी चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सीएम का चेहरा बदलने के मूड में थी। गुजरात के नए मुख्यमंत्री को नामों को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं। वहीं, इस्तीफा देने के बाद विजय रूपाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की तरफ से जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी वो उसे निभाएंगे।

Recommended Video

    Vijay Rupani ने Gujarat के CM पद से दिया Resign, जानिए क्या है वजह? | वनइंडिया हिंदी
    Vijay Rupani

    ऐसा भी कहा जा रहा है कि विजय रूपाणी और पार्टी संगठन के बीच बीते कई दिनों से मतभेद चल रहा था। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल से विजय रूपाणी के अनबन की खबरें भी सामने आई थीं। रूपाणी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब गुजरात के नए सीएम की रेस में नितिन पटेल सबसे आगे चल रहे हैं। जब पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश की वर्तमान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस्तीफा दिया था तो उस समय भी माना जा रहा था कि नितिन पटेल गुजरात के नए सीएम होंगे।

    यह भी पढ़ें: स्टेडियम के ऊपर से गुजरा पीएम मोदी का हेलिकॉप्टर तो खींची भारत-इंग्लैंड टेस्ट की तस्वीर, शेयर कर कही ये बात

    अपना इस्तीफा सौंपने के बाद विजय रूपाणी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस भी की। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करने का मौका देने के लिए भाजपा नेतृत्व के आभारी हैं। उनसे जब अचानक इस्तीफा देने की वजह के बारे में पूछा गया तो रूपाणी ने सवाल को टाल दिया। उन्होंने कहा, 'मैंने पांच साल तक सीएम के रूप में कार्य किया जो कि एक लंबा समय है।' रूपाणी ने कहा कि भाजपा में परिवर्तन एक स्वाभाविक घटना है। वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में काम करना जारी रखेंगे। लोगों ने पिछले पांच वर्षों के दौरान बार-बार भाजपा में अपना विश्वास जताया है। विजय रूपाणी ने पीएम मोदी और बीजेपी के आलाकमान का भी धन्यवाद किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+