भारत के दूसरे सबसे बड़े बांध का जलस्तर 137.8 मीटर पहुंचा, IMD ने कहा- 3 दिनों तक बादल बरसेंगे

अहमदाबाद। दक्षिण भारतीय राज्‍य कर्नाटक में भयंकर बारिश होने से लोगों की मुसबीतें बढ़ गईं। उसी प्रकार अब गुजरात में भी तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जुलाई से अगस्‍त महीनों के दौरान गुजरात में बाढ़ के हालत पैदा हो गए थे। तब हजारों लोगों को विस्‍थापित करना पड़ा था। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि, इस राज्य में अब तक 778 मिमी बारिश हो चुकी है और मेघ 3 दिनों तक फिर बरस सकते हैं। पिछले 24 घंटों में गुजरात के 15 तालुकों में खूब पानी बरसा है। नवसारी के जलालपुर में 3.76 इंच बारिश दर्ज की गई।

नर्मदा बांध का जलस्तर 137.8 मीटर पहुंच गया

नर्मदा बांध का जलस्तर 137.8 मीटर पहुंच गया

जानकारी के मुताबिक, यहां नर्मदा नदी पर स्‍थ‍ित भारत का दूसरा सबसे बड़ा बांध 'सरदार सरोवर डैम' भी भरता ही जा रहा है। उसका जलस्‍तर 137.8 मीटर पहुंच चुका है। यानी यह अब खतरे के निशान पर है। इतना पानी सालभर के लिए पर्याप्‍त है। इससे महाराष्‍ट्र और गुजरात दोनों राज्‍यों के किसानों की चिंताएं भी दूर हो गई हैं। हालांकि, यदि बांध को कुछ नुकसान हुआ तो यह आपदा से कम नहीं होगा। सरदार सरोवर नर्मदा बांध प्रबंधन की ओर से बताया गया था कि, मंगलवार को इस बांध का जलस्तर 137.8 मीटर पहुंच गया।

बांध से हजारों क्‍यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

बांध से हजारों क्‍यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

बांध प्रबंधन से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि, नर्मदा बांध में 96,866 क्यूसेक पानी मिल रहा है। इसके साथ ही नर्मदा बांध के दो गेट 0.35 सेंटीमीटर खोलकर 10,000 क्यूसेक छोड़ा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि नर्मदा बांध का अधिकतम जल स्तर 138.68 मीटर है। साथ ही 1200 मेगावाट का रिवरबेड पावरहाउस 24 घंटे लगातार चल रहा है। जिससे रोजाना बड़े पैमाने पर बिजली का उत्पादन हो रहा है। इस बांध से के जलाशय से कई नहरें जुड़ी हैं, एक नहर तो गुजरात के सैकड़ों गांवों तक जाती है।

अगले 3 दिनों तक राज्य में और बारिश

अगले 3 दिनों तक राज्य में और बारिश

बांध में पानी की आवक के अलावा बारिश के कारण भी दवाब बढ़ने की आशंका है। दरअसल, मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनोरमा मोहंती ने बताया कि, पश्चिम बंगाल में कम दबाव का सिस्टम बनने से बारिश की तीव्रता बढ़ेगी। और, अगले 3 दिनों तक राज्य में बारिश होगी। यहां पर 9 व 10 सितंबर को बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। वहीं, उसी दौरान दक्षिण गुजरात के वलसाड, नवसारी, डांग और तापी में तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से अनुमान जताया गया है कि, सौराष्ट्र में अमरेली, भावनगर के आसपास के इलाकों में भारी बारिश होगी। 2 से 3 दिनों तक तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी का भी अनुमान है।

अब चक्रवात की आशंका नहीं

अब चक्रवात की आशंका नहीं

बहरहाल, अहमदाबाद में तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। यहां बारिश होने का एक संकेत यहां के बढ़े हुए तापमान से भी मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में यूं तो चक्रवात की आशंका नहीं है, लेकिन तेज बारिश होने के इनकार नहीं किया जा सकता। राज्य में अब तक 778 मिमी बारिश हो चुकी है। अगर 7 सितंबर के बाद कम दबाव का क्षेत्र बनता है तो बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+