Gujarat Polls: पीएम मोदी ने अहमदाबाद में रोड शो के दौरान एम्‍बुलेंस को रास्‍ता देने के लिए रुकवाया काफिला

गुजरात विधानसभा चुनाव 2002 के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में रोड शो किया। इस शो के दौरान एक एम्‍बुलेंस को रास्‍ता देने के लिए अपने पूरे काफिले को रुकवाया तो लोग जमकर तारीफ कर कर रहे हैं।

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के मतदान गुरुवार को संपन्‍न हो गए। दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। सीएम का चेहरा चाहे जो भी लेकिन प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिमाग में रखकर भाजपा को वोट देती है। पीएम मोदी को देश के प्रधानमंत्री के तौर पर पाकर ऐसे ही हर गुजराती और भारतीय गौरान्वित नहीं हुआ उसकी वजह उनका देश का शानदार प्रतिनिधित्‍व और बेहतरीन व्‍यक्तित्‍व है। पीएम मोदी ने एक बार फिर अपने इसी व्‍यवहार से लोगों का दिल जीत लिया है।

pminahmadabadroadshow

दरअसल, प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद में अपने चुनावी रोड शो में मरीज को ले जारी एम्‍बुलेंस को रास्‍ता देने के लिए अपना काफिला रुकवा दिया। पीएम मोदी के इस शो का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें लोग जमकर पीएम की तारीफ कर रहे हैं।

pm

बता दें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के अहमदाबाद में अपने विशाल रोड शो करने पहुंचे थे। इसी रोड शो के दौरान एक एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए अपने काफिले को रोक दिया।

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में एक मेगा रोड शो आयोजित किया। जिसे अब तक का सबसे लंबा रोड शो बताया जा रहा है। पीएम मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात में भाजपा के लिए ये प्रतिष्ठा की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है। जहां दूसरे और आखिरी चरण के चुनाव होने हैं वहां जाने के लिए महज तीन दिन बचे हैं। 1995 से शासन कर रही भाजपा आठवीं बार गुजरात की सत्‍ता पर काबिज होने के लिए जमकर मेहनत कर रही है। पीएम मोदी का ये बृहद शो जिसमे लाखों की संख में उमड़े वो भाजपा की जीत के रूप में देखा जा रहा है।

प्रगोधरा में साबरमती एक्सप्रेस में आग लगने के बाद 2002 के दंगों के केंद्र में से एक - नरोदा गाम से आज शाम 50 किलोमीटर का रोड शो शुरू हुआ - जो अतीत को पीछे छोड़ने की कोशिश कर रहा है। इस रोड शाे में ठक्करबपानगर, बापूनगर, निकोल, अमराईवाड़ी, मणिनगर, दानीलिंबाडा, जमालपुर खड़िया, एलिसब्रिज, वेजलपुर, घाटलोडिया, नारनपुर और साबरमती सहित 16 सीटों पर होते हुए गांधीनगर दक्षिण में समाप्त हो गया। इस दूरी को पूरा करने में पूरे चार घंटे लगे। पीएम मोदी को अपने बीच पाकर यहां की जनता जोर-जोर मोदी जिंदाबाद के नारे लगाती नजर आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+