Gujarat polls: दाहोद की लिमखेड़ा सीट पर BJP ने दर्ज की है जीत, कभी बिलकिस बानो रहती थीं यहां
गुजरात के दाहोद जिले की लिमखेड़ा विधानसभा सीट पर बीजेपी की जीत इसलिए चौंकाने वाली है क्योंकि 2002 दंगों की पीड़िता बिलकिस बानो एक समय इसी क्षेत्र में रहती थीं। बिलकिस बानो के साथ 2002 में गैंगरेप हुआ था।

Gujarat Election result 2022 गुजरात में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद लगातार 7वीं बार सत्ता में वापसी करने जा रह है। 12 दिसंबर को भूपेंद्र पटेल राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। बीजेपी के हाथ से भले ही हिमाचल प्रदेश निकल गया हो, लेकिन गुजरात की रिकॉर्ड जीत ने उस गम को दबा दिया है। गुजरात में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत के साथ-साथ कई सीटों पर चौंकाने वाली जीत भी मिली है जैसे कि मोरबी में भाजपा की जीत ने तमाम विपक्षी दलों को हैरान कर दिया है। इसी तरह गुजरात के दाहोद जिले की लिमखेड़ा विधानसभा सीट पर भी बीजेपी की जीत ने हर किसी को हैरान कर दिया।
बिलकिस बानो का क्षेत्र रहा है लिमखेड़ा
आपको बता दें कि लिमखेड़ा विधानसभा सीट पर बीजेपी की जीत इसलिए चौंकाने वाली है क्योंकि 2002 दंगों की पीड़िता बिलकिस बानो एक समय इसी क्षेत्र में रहती थीं। दंगों के वक्त बिलकिस बानो के साथ गैंगरेप हुआ था और चुनाव से ठीक पहले गैंगरेप के आरोपियों को कोर्ट से समय से पहले रिहाई मिल गई थी। इसको लेकर देशभर में बीजेपी की राज्य और केंद्र सरकारों की आलोचना भी हुई थी। विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाया था, लेकिन इसके बावजूद भी बीजेपी उम्मीदवार ने यहां से जीत दर्ज की है।
बीजेपी उम्मीदवार 4 हजार वोट से जीता
आपको बता दें कि बिलकिस बानो गैंगरेप के 11 दोषियों की रिहाई के खिलाफ आवाज उठाने वाली और उन दोषियों को फिर से जेल भेजने का वादा करने वाली कांग्रेस इस सीट पर तीसरे स्थान पर रही है। लिमखेड़ा से बीजेपी उम्मीदवार शैलेश भाभोर ने जीत दर्ज की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट नरेश बारियो को लगभग 4000 वोटों के अंतर से हराया है। लिमखेड़ा के रंधिकपुर गांव में ही कभी बिलकिस बानो अपने परिवार के साथ रहती थीं।












Click it and Unblock the Notifications