गुजरात चुनाव में मिसाल बनीं 100 साल की कमुबेन, वोट डालकर दिया खास संदेश

गुजरात चुनाव में 100 वर्षीय कामुबेन लालाभाई पटेल गुजरात विधानसभा चुनाव में लोगों के लिए मिसाल बन गई हैं। उन्होंने ने उमरगाम पोलिंग बूथ पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Gujarat Assembly Election 2022 1st Phase: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के लिए आज 89 सीटों पर वोटिंग सुबह 08 बजे से जारी है, जो शाम 05 बजे तक चलेगी। वोटिंग के लिए युवाओं के साथ बुजुर्ग मतदाताओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। तो वहीं, कामुबेन लालाभाई पटेल गुजरात विधानसभा चुनाव में लोगों के लिए मिसाल बन गई हैं। दरअसल, 100 वर्षीय कामुबेन लालाभाई पटेल ने पोलिंग बूथ पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Kamuben Lalabhai Patel

गुजरात चुनाव के पहले चरण के लिए बुजुर्गों मतदाता अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने घरों से बाहर निकले। बता दें कि पोलिंग बूथ पर महिलाओं की लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिल रही है। इन लाइनों में हर उम्र की महिलाएं दिखाई दे रही है, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंची है। इसी क्रम में 100 वर्षीय कामुबेन लालाभाई पटेल ने उमरगाम में मतदान के पहले चरण में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि वह हर चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करती हैं।

भरूच के एक मतदान केंद्र पर तो बुजुर्गों की भीड़ नजर आई। कोई व्हीलचेयर पर वोट डालने पहुंचा था तो कोई लाठी लेकर। बता दें कि गुजरात में चल रहे पहले चरण के मतदान के बीच वरिष्ठ नागरिकों में खूब जोश दिखाई दिया। तो वहीं, बोटाड के पोलिंग बूथ पर शादी के मंडप में पहुंचने से पहले एक दुल्हन अपने मताधिकार का प्रयोग करने पोलिंग बूथ पर पहुंची और वोट डाला। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के अनुसार, गुजरात में 9.8 लाख वरिष्ठ नागरिक मतदाता हैं।

गुजरात में पहले चरण के लिए सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण गुजरात के 19 जिलों की 89 सीटों पर मतदान हो रहा है। 89 सीटों पर 788 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला 2,39,76,670 मतदाता करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, मतदाताओं की कुल संख्या में से 1,24,33,362 पुरुष, 1,1,5,42,811 महिलाएं और 497 तीसरे लिंग के हैं। 4 लाख से अधिक पीडब्ल्यूडी मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। लगभग 9.8 लाख वरिष्ठ नागरिक मतदाता (80+) और लगभग 10,000 मतदाता जो 100 और उससे अधिक हैं, मतदान करने के पात्र हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक, 5,74,560 मतदाता ऐसे हैं जिनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है जबकि 4,945 मतदाता 99 साल से ऊपर के हैं। 163 एनआरआई मतदाता हैं, जिनमें 125 पुरुष और 38 महिलाएं हैं। 14,382 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से 3,311 शहरी क्षेत्रों में और 11,071 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। बता दें कि वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+