Gujarat Police Flogging: बीच चौराहे पर लोगों को पीटने वाले पुलिसवालों की हुई पहचान, TMC ने NHRC से की शिकायत
Gujarat Police Flogging: गुजरात का एक वीडियो पिछले दिनों सामने आया था जिसमे कुछ पुलिसकर्मी जोकी सादे कपड़ों में हैं, वो लोगों को बिजली के खंभे पर लोगों को बाधकर सबके सामने लाठी से मार रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं और कह रहे हैं कि भारत तालिबान बन रहा है। वीडियो में जो व्यक्ति लोगों को मार रहा है उसकी पहचान पुलिसकर्मी के तौर पर हुई है। यह पुलिसकर्मी खेड़ा जिले के लोकल क्राइम ब्रांच यूनिट का है।

पुलिसकर्मियों की हुई पहचान
पुलिसकर्मी की पहचान इंस्पेक्टर एवी परमार के तौर पर हुई है। दूसरा व्यक्ति जो वीडियो में लोगों के फोन और पर्स निकाल रहा है, उसकी पहचान सब इंस्पेक्टर डीपी कुमावत के तौर पर हुई है। परमार और कुमावत दोनों खेड़ा की एलसीबी यूनिट में तैनात हैं। हालांकि अभी तक पुलिस ने इन पुलसकर्मियों को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। डीजीपी आशीष भाटिया का कहना है कि हमने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं, वीडियो में जो पुलिसकर्मी दिख रहे हैं उनके खिलाफ जांच हो रही है और कार्रवाई की जाएगी।
टीएमसी ने मानवाधिकार आयोग से की शिकायत
वहीं इस मामले में तृणमूल कांग्रेस ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से शिकायत की है। पार्टी के प्रवक्ता साकेत गोखले ने कहा कि यह शर्मनाक मामला है कि खुद से एनसीपी ने इसका संज्ञान नहीं लिया। वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते हैं कि वीडियो में नजर आ रहे दोनों पुलिसकर्मी हमारे व्यक्ति हैं। उन्हें कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए था। सूत्रों का कहना है कि एलसीबी यूनिट के 7 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच हो रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की शुरुआती जांच रिपोर्ट जमा कर दी गई है। अधिकारियों के खिलाफ पहले अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। इसके बाद इन लोगों से अपना पक्ष रखने के लिए कहा जाएगा।
बीच चौराहे पर पिटाई
सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है उसमे देखा जा सकता है कि चार व्यक्तियों को बंधक बनाया गया है, जिन्हें एक-एक करके बिजली के खंभे से बीच चौराहे पर बांधा जाता है और कुछ व्यक्ति जो सादे कपड़ों में हैं वह उन्हें लाठी से पीटते हैं। जो व्यक्ति इन लोगों को लाठी से मार रहा है, उसकी बेल्ट पर बंदूक लगी है। जिन लोगों की पिटाई होती है वह मार खाने के बाद हाथ जोड़ते हैं और वहां खड़ी भीड़ खुशी में चिल्लाती है।
क्या है मामला
यह पूरा मामला खेड़ा जिले के मतार तालुका के उधेला गांव का है। आरोप है कि जिन लोगों की पिटाई हुई उ लोगों ने सोमवार रात गरबा कार्यक्रम के दौरान पत्थरबाजी की थी। इन लोगों को गिरफ्तार किए जाने के बाद बीच चौराहे पर इन लोगों की पिटाई की गई। इन लोगों पर गरबा कार्यक्रम में बाधा डालने का आरोप है। हालांकि इन लोगों की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन पुलिस का कहना है कि ये सभी लोग मुस्लिम समुदाय के थे।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications