गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए पंजाबी लड़की के गेटअप में रात ढाई बजे स्कूटर से निकला, फिर हुआ कुछ ऐसा
सूरत। कोरोना वायरस की चैन तोड़ने के लिए 25 मार्च से देशव्यापी लॉकडाउन लगा हुआ है, जो 31 मई को खत्म हो जाएगा। लॉकडाउन के बीच गुजरात के वलसाड में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने की योजना बनाई, जिसके तहत उसने लड़की का भेष बना लिया। इसके लिए उसने सलवार-सूट भी पहना और फिर मिलने निकल पड़ा। हालांकि पुलिस की नजर से वह बच नहीं पाया और पकड़ा गया। अब पुलिस ने उसके खिलाफ महामारी ऐक्ट और डिजास्टर मैनेजमेंट ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

काफी समय से दोनों मिल नहीं पाए थे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला वलसाड के परडी कस्बे का है। यहां 19 साल के युवक ने बताया कि वह भेंसलापाड़ा में रहने वाली युवती से प्यार करता है। लॉकडाउन के कारण काफी समय से दोनों मिल नहीं पाए थे। उसे पता चला था कि पुलिस महिलाओं और लड़कियों के साथ पूछताछ नहीं करती है। वह आसानी से सड़क पर निकल सकती हैं। इसलिए उसने लड़की के गेटअप में निकलने का फैसला लिया। वह रात में लगभग 2 बजकर 40 मिनट पर तैयार होकर घर से निकला। पंजाबी ड्रेस में चेहरा ढककर स्कूटी से पुलिस को जाते हुए दिखाई दिया।

पुलिस ने शक के आधार पर रोका
पुलिस को इतनी रात किसी लड़की का स्कूटी से कहीं जाना खटका तो उन्होंने उसे भोसलापाडा-परिया रोड पर रोका लिया। पुलिस ने उससे पूछा कि वह इतना रात को सड़क पर क्यों घूम रही है? युवक ने अपना मुंह नहीं खोला। पुलिस ने बार-बार सवाल पूछे लेकिन युवक ने अपना मुंह नहीं खोला। उसे डर लगा कि अगर वह कुछ बोला तो उसकी आवाज से पुलिस पहचान लेगी कि वह लड़की नहीं लड़का है। वह सिर झुकाए रहा। पुलिस को जब जवाब नहीं मिला तो उनका शक और बढ़ गया। उन्होंने युवक के चेहरे पर बंधा दुपट्टा हटाया तो वे हैरान हो गए।

गर्लफ्रेंड के पैरंट्स और पुलिस को देना चाहता था चकमा
पुलिस के मुताबिक, युवक के चेहरे पर दुपट्टे के अलावा मास्क भी लगा था। उसने पूरी तरह से पंजाबी ड्रेस पहन रखी थी। उसने इतना अच्छा ड्रेसअप किया था कि उसे पहचान पाना असंभव था। अगर पुलिस उसका चेहरा न खोलती तो उसे पकड़ नहीं सकती थी। युवक ने पूछताछ में बताया कि वह पुलिस और गर्लफ्रेंड के पैरंट्स से बचने के लिए लड़की की वेशभूषा में निकला था।

दर्ज हुआ केस, जमानत पर रिहा
पुलिस ने बताया कि युवक मोतीवाड फाटक इलाके का रहने वाला है। उसके खिलाफ आईपीसी, महामारी ऐक्ट और डिजास्टर मैनेजमेंट ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। युवक को मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से उसे जमानत पर छोड़ दिया गया है।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications