PM मोदी गुजरात आए, ₹1 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
साबरकांठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात आए हैं। वह यहां1 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं। अभी उन्होंने साबरकांठा स्थित साबर डेयरी में 120 MTPD पाउडर निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया है। इसके अलावा मोदी कुछ और परियोजनाओं का जायजा लेंगे। उनके गुजरात दौरे की कई तस्वीरें सामने आई हैं।

पीएमओ की ओर से बताया गया कि, गुजरात के बाद आज ही मोदी तमिलनाडु भी जाएंगे। जहां चेन्नई में वह लगभग 6 बजे 44वें शतरंज ओलंपियाड की शुरुआत की घोषणा करेंगे। इस ओलंपियाड में दुनियाभर के एथलीट्स हिस्सा लेंगे।
पीएमओ ने आज सुबह ट्वीट करके पीएम मोदी के दौरे के बारे में बताया था। ट्वीट में लिखा गया था, 'प्रधानमंत्री 28 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे साबरकांठा के गढ़ोदा चौकी में साबर डेयरी की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। यहां लगे प्लांट में ऊर्जा की काफी कम खपत होती है और यह प्लांट नवीनतम और पूरी तरह से ऑटोमैटिक बल्क पैकिंग लाइन से सुसज्जित है।'
इसके बाद 1 बजे एक और ट्वीट में कहा गया, ''आज पीएम मोदी ने हिम्मतनगर के पास साबरकांठा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ (सबर डेयरी) के 305 करोड़ रुपये के मिल्क पाउडर संयंत्र का उद्घाटन किया है। पीएम मोदी ने साबर डेयरी की 1000 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी है। साबर डेयरी की क्षमता 1.20 लाख टन की है।












Click it and Unblock the Notifications