Gujarat PM Kisan 22nd Installment: पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएगी? गुजरात के किसानों के लिए जरूरी अलर्ट
Gujarat PM Kisan 22nd Installment: गुजरात में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 22वीं किस्त को लेकर हलचल तेज हो गई है। देश भर के किसानों को केंद्र सरकारी की इस सहायता योजना का फायदा मिलता है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि फरवरी 2026 में 22वीं किस्त जारी होने की संभावना है। इससे पहले गुजरात के 47.54 लाख किसानों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य है।
पीएम किसान की 22वीं किस्त से पहले राज्य में लाभार्थियों के सत्यापन और डेटा अपडेट का काम तेजी से चल रहा है। हालांकि, केंद्र या राज्य सरकार की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि 22वीं किस्त से कितने किसानों के नाम हटाए जाएंगे। पिछले आंकड़ों और नए नियमों को देखते हुए ढाई लाख किसानों के नाम कटने की आशंका जताई जा रही है।

Gujarat PM Kisan 22nd Installment: 2.5 लाख किसानों का नाम कटेगा
- पिछले डेटा पर नजर डालें तो जून 2024 तक गुजरात में लगभग 2.62 लाख अपात्र किसानों को योजना की सूची से हटाया जा चुका था।
- इसके बाद भी राज्य में करीब 47.54 लाख सक्रिय लाभार्थी बने हुए हैं। नवंबर 2025 में जारी की गई 21वीं किस्त के दौरान देशभर में लगभग 70 लाख किसानों के नाम अपात्रता और सत्यापन संबंधी कारणों से हटाए गए थे।
- इसका असर गुजरात पर भी पड़ने की संभावना है, क्योंकि नए नियम सभी राज्यों में समान रूप से लागू किए जा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि 2.5 लाख अपात्र किसानों का नाम कट सकता है।
Gujarat PM Kisan 22nd Installment Update: किसान पूरे कर लें ये काम
22वीं किस्त के लिए सरकार ने कुछ सख्त शर्तें लागू की हैं। अब यूनिक फार्मर आईडी (Farmer ID) बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। जिन किसानों ने 30 दिसंबर 2025 तक अपनी Farmer ID नहीं बनवाई, उन्हें अगली किस्त की लाभार्थी सूची से बाहर किया जा सकता है। इसके अलावा e-KYC पूरा न होना, आधार से बैंक खाते का लिंक न होना या DBT सक्रिय न होना भी किस्त रुकने का कारण बन सकता है। इसके अलावा, अगर फिजिकल वेरिफिकेशन के दौरान कोई लाभार्थी आयकर दाता, सरकारी कर्मचारी या सरकारी पेंशनभोगी पाया जाता है, तो उसका नाम तुरंत योजना से हटा दिया जाएगा।
Gujarat PM Kisan 22nd Installment: आधिकारिक लिस्ट में चेक करें नाम
किसान अपना नाम देखने के लिए PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Beneficiary List में अपने राज्य, जिला और गांव की सूची देख सकते हैं। इसके अलावा, PM-Kisan डैशबोर्ड पर 'Rejected List' के जरिए आधार या बैंक से जुड़ी किसी भी त्रुटि की जानकारी ली जा सकती है। किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर संपर्क कर सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त फरवरी 2026 में खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications