गुजरात: स्कूल में छात्र ने सबके सामने छात्रा को किया Kiss, वीडियो वायरल
पंचमहाल। गुजरात के पंचमहाल का एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो स्कूल के क्लासरूम का है, जहां लास्ट बेंच पर बैठा एक छात्र बगल में बैठी छात्रा को सबके सामने किस करते हुए दिखाई दे रहा है। 30 सेकेंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। स्कूल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

छात्रा को किस करने लगा छात्र
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले की मोरवा हडफ के एस हाईस्कूल का है। 30 सेकेंड का इस वीडियो ने स्कूल प्रशासन की नींद उड़ा दी है। दरअसल, क्लासरूम में लास्ट बेंच पर बैठा एक छात्र अचानक पास में बैठी छात्रा को पकड़कर किस करना शुरू कर देता है। पास बैठे कुछ स्टूडेंट्स उस छात्र को प्रोत्साहित करने लगे, जबकि अन्य स्टूडेंट्स ने शर्म की वजह से अपना सिर झुका लेते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
छात्रों की हरकत पीछे बैठे किसी अन्य छात्र ने मोबाइल में कैद कर ली। छात्र का छात्रा को किस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया गया है, जो वायरल हो गया है। बता दें, बीते दिनों भी गुजरात के एक स्कूल का ऐसा ही वीडियो सामने आ चुका है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार?
स्कूल प्रिंसिपल अश्विन पटेल का कहना है, 'पूरी घटना 23 जनवरी 2020 को कक्षा 12वीं में रिसेस के दौरान हुई है। दोनों स्टूडेंट्स के पेरेंट्स को बुलाया गया, लेकिन वह अभी तक नहीं आए हैं। रिसेस होने के कारण शिक्षक की मौजूदगी का सवाल ही नहीं है। फिर भी स्टाफ को नोटिस देकर इसका खुलासा मांगा गया है। जिला शिक्षाधिकारी द्वारा सुपरवाइजर समेत पूरे स्टाफ का बयान लेने की कार्रवाई की जा रही है।'












Click it and Unblock the Notifications