Gujarat News: वलसाड में बड़ा हादसा, बस पलटने से कई यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती
Gujarat Accident News: गुजरात के वलसाड के सदादवेरा इलाके में मंगलवार देर रात भीषण हादसा हो गया। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, वलसाड के सदादवेरा इलाके में एक बस पलट गई। बस पलटने से कई यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को धर्मपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गनीमत है कि किसी तरह के हताहत की खबर नहीं है। हादसे की खबर मिलते ही गुजरात पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बस पलटने के मौके-ए-वारदात पर स्थानीय लोग पहले पहुंचे। उन्होंने तुरंत बचाव अभियान चलाया। लोगों को बसों से निकालना शुरू किया। सभी लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया।
बस पलटने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर रहे हैं। जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा।
यह भी पढ़ें- UP: बरेली में भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रही कार में जलकर 8 लोगों की हुई मौत, CM योगी ने जताया दुख












Click it and Unblock the Notifications