गुजरात: भूपेंद्र पटेल आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, घर पर जुट रही भारी भीड़, पुलिस-फोर्स तैनात
अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक भूपेंद्र पटेल गुजरात के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। आज दोपहर उनका शपथ ग्रहण समारोह है। उनके घर भारी संख्या में समर्थकों एवं पार्टी नेताओं की भीड़ जुट रही है। घर पर उनके रिश्तेदार और पड़ोसी भी आकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। साथ ही हर ओर जश्न मनाया जा रहा है। पटेल की बहू देवांशी ने कहा कि, आज का दिन हमारे लिए दिवाली जैसा है। हमने कभी भी इसकी कल्पना नहीं की थी। ये परिवार के लिए पूरी तरह से सरप्राइज मोमेंट है।

मंत्रियों की शपथ बाद में होगी
अहमदाबाद में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि, भूपेंद्र पटेल बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए हैं और आज दोपहर में गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, आयोजन स्थल एवं अन्य कार्यालयों पर पुलिस-जाब्ता तैनात है। बताते चलें कि, बीते शनिवार को ही विजय रुपाणी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद भाजपा विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें भूपेंद्र पटेल को नेता चुना गया। गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने बताया कि, अब भूपेंद्र पटेल सीएम पद की शपथ लेंगे। राज्य के गवर्नर आचार्य देवव्रत अकेले भूपेंद्र पटेल को ही शपथ दिलाएंगे, मंत्रियों की शपथ बाद में होगी।
Recommended Video

घटलोदिया विधानसभा से MLA हैं भूपेंद्र
वर्तमान में भूपेंद्र पटेल गुजरात की घाटलोडिया विधानसभा से विधायक हैं। उनको गुजरात की पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल का करीबी माना जाता है। इसी सीट से आनंदीबेन पटेल चुनाव लड़ती थीं, लेकिन राज्यपाल बनने के बाद सीट छोड़ दी। विधायक के साथ ही भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन के तौर पर भी काम किया है। बीजेपी चीफ जेपी नड्डा का कहना है कि, वे बेहतर मुख्यमंत्री साबित होंगे।

क्या बोले भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा?
भूपेंद्र के बारे में बीजेपी चीफ जेपी नड्डा ने कहा, "मुझे विश्वास है कि वो पीएम मोदी के नेतृत्व में आप पूरी निष्ठा व समर्पण भाव से गुजरात की विकास यात्रा और जनकल्याण के कार्यों को नई ऊर्जा व गति प्रदान करेंगे। इससे पहले अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा कि मुझे विश्वास है कि भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात लगातार प्रगति के पथ पर बढ़ेगा।"

सर्वसम्मति से सीएम चुने गए: मंत्री प्रह्लाद जोशी
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि, भूपेंद्र पटेल का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ है, यह बहुत अच्छा निर्णय है। वहीं, विधायक दल की बैठक के बाद भूपेंद्र यादव ने कहा कि, हमारे विधायक दल के नेता का चुनाव हुआ है, इसका पत्र हम शाम 6 बजे राज्यपाल को देंगे। बताया जा रहा है कि, उनके नाम का प्रस्ताव पूर्व सीएम विजय रुपाणी ने रखा था।
रविवार को गांधीनगर के बीजेपी दफ्तर में हुई विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications