मुस्लिम महिला, ट्रिपल तलाक और राजनीतिक समीकरण, गुजरात में पीएम मोदी ने विपक्ष को यूं घेरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्षों तक महिलाओं के विकास को उपेक्षित छोड़े रखने के लिए विपक्ष पर जोरदार हमला किया है। गुजरात के वडोदरा में पीएम मोदी ने बुधवार को विपक्षी दलों पर मुस्लिम महिलाओं के प्रति उनके लचर नजरिए के लिए उनकी कड़ी आलोचना की है।

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि जहां एक ओर उनकी सरकार ट्रिपल तलाक जैसे मुद्दे के खिलाफ कानून लाकर मुस्लिम महिलाओं को सशक्त करने पर फोकस कर रही थी, वहीं विपक्ष अपने 'राजनीतिक समीकरणों' को प्राथमिकता देता रहा।

pm modi in gujarat

पीएम मोदी ने मुस्लिम महिला अधिकार को लेकर विपक्ष को घेरा
पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि विपक्ष मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों के लिए खड़ा नहीं हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, 'अगर विपक्ष को सच में महिलाओं के विकास की चिंता थी, तो वे उन्हें दशको तक वंचित बनाकर नहीं रखते। '

नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम में बोले प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये बातें संसद से पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम का हवाला देते हुए कहा है। इस विधेयक के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में एक-तिहाई सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होने वाली हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने महिलाओं को शौचालय उपलब्ध कराने की बात की तो विपक्षी दलों ने उनका मजाक उड़ाया।

पीएम मोदी ने कहा, 'ये वही लोग हैं जब मैंने महिलाओं के लिए शौचालय और महिलाओं के लिए जनधन अकाउंट के बारे में बात की तो उन्होंने मेरा मजाक उड़ाया था। उन्होंने उज्जवला योजना का मजाक बनाया था। '

'ट्रिपल तलाक पर विपक्ष मुस्लिम महिलाओं के लिए क्यों नहीं खड़ा हुआ?'
पीएम मोदी ने ट्रिपल तलाक के खिलाफ कानून का विरोध करने के लिए भी विपक्षी दलों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने सवाल किया, 'जब हमनें मुस्लिम महिलाओं को ट्रिपल तलाक से मुक्ति दिलाने की बात की थी, तब इन्हें अपने राजनीतिक समीकरणों की चिंता था। उन्हें मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की चिंता नहीं थी, उन्हें सिर्फ अपने वोट बैंक की चिंता थी। जब ट्रिपल तलाक के खिलाफ कानून लाया गया तो ये मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों के लिए क्यों नहीं खड़े हुए?'

इससे पहले पीएम मोदी ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ वडोदरा में एक रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक सड़कों पर उतरे थे और प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हाथों में तख्तियां लिए खड़े थे। पीएम मोदी खुले वाहन में चल रहे थे और उनपर फूलों की वर्षा की जा रही थी।

खास बात ये है कि पीएम मोदी के काफिले की अगुवाई में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। इससे पहले पीएम मोदी ने अहमदाबाद के साइंस सिटी में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की 20वीं वर्षगांठ पर प्रमुख भाषण दिया था। (इनपुट-एएनआई)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+