गुजरात में दूधसागर घोटाला: पूर्व गृह मंत्री विपुल चौधरी किए गए गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
मेहसाणा। गुजरात के चर्चित दूधसागर डेयरी घोटाला मामले में डेयरी के पूर्व अध्यक्ष विपुल चौधरी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। आज सुबह पुलिस ने विपुल चौधरी को हिरासत में लिया था। वहीं, उनके पर्सनल CA शैलेश पारिख को भी हिरासत में लिया गया था। अब मेहसाणा जोन-3 के डीसीपी मकरंद चौहान ने बताया है कि, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। विपुल चौधरी गुजरात के गृह मंत्री रह चुके हैं।

विपुल चौधरी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, विपुल चौधरी मेहसाणा की दूधसागर डेयरी की अध्यक्ष थे, तो उनपर घपले के आरोप लगे। उनके खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं का मामला दर्ज हुआ था। आज से पहले भी उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है। कुछ सालों बाद वह जेल से बाहर हो गए थे। उसके बाद अप्रैल 2022 में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में फिर सुनवाई शुरू हुई थी।

पहले भी हो चुकी गिरफ्तारी
इसी साल अप्रैल महीने में भी गुजरात में मेहसाणा की दूधसागर डेयरी से जुड़े घोटाले की खूब चर्चा हुई थी। तब मामले की सुनवाई अदालत में हुई थी। इस मामले में सीआईडी क्राइम ने 22 हजार पन्नों की चार्जशीट स्पेशल कोर्ट के समक्ष पेश की। उस चार्जशीट में 2200 गवाहों के नाम थे। पुलिस के मुताबिक, यह मामला डेयरी में करोड़ों रुपए का प्रोत्साहन बोनस देकर उसकी 80% रकम वापस प्राप्त करते हुए ज्वैलरी में इन्वेस्ट करने तथा महाराष्ट्र में नि:शुल्क सागरदाण भेजकर मंडली को 22 करोड़ रुपए की चपत लगाने का है। इस मामले में विपुल चौधरी का नाम बतौर मुख्य आरोपी दर्ज किया गया। विपुल को सीआईडी ने मामले में 6 साल बाद गिरफ्तार किया था।
अब एक बार फिर विपुल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कौन हैं विपुल चौधरी?
विपुल चौधरी गुजरात के पूर्व गृह मंत्री हैं। उन पर डेयरी घोटाले का आरोप लगा, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। विपुल चौधरी 2014 में दूधसागर डेयरी के मुखिया रह चुके हैं, और वह फिर से डेयरी का चेयरमैन बनने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, घोटाला उजागर होने के बाद जीसीएमएमएफ (GCMMF) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व गृह राज्य मंत्री विपुल चौधरी की मुश्किलें बढ़ती चली गईं।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications