गुजरात: पैराग्लाइडिंग करते वक्त सैकड़ों फिट ऊंचाई पर टूटी रस्सी, नीचे गिरने से कोरियाई नागरिक की मौत
गुजरात के मेहसाणा जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर पैराग्लाइडिंग करने के दौरान रस्सी टूटने से कोरियाई नागरिक की मौत हो गई।

पैराग्लाइडिंग एक मनोरंजक और साहसिक स्पोर्ट है। जिसमें हल्का फ्रेबिक विंग जुड़ा होता है। पायलट इसी फैब्रिक विंग के नीचे बैठता है और आसान में उड़ान भरता है। पैराग्लाइडर घंटों तक सैकड़ों किलोमीटर की दूरी को इस उड़ान के जरिए पूरा कर सकता है। हालांकि इसमें बहुत ही सावधानी की भी जरूरत पड़ती है। क्योंकि अगर पैराग्लाइडिंग की रस्सी हवा में टूटी तो शख्स की मौत भी हो जाती है। ऐसा ही एक मामला गुजरात के मेहसाणा जिले से आया है, जहां कई फिट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग की रस्सी टूट गई और एक कोरियन नागरिक की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक कोरियाई नागरिक गुजरात के वडोदरा में अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रहा था। रविवार को वह एडवेंचर के लिए पैराग्लाइडिंग करने के लिए मेहसाणा जिले के विसतपुरा गांव में एक कार्यक्रम में गया था। इस दौरान वह पैराग्लाइडिंग करने लगा। जब वह पैराशूट के साथ सैकड़ों फिट की ऊंचाई पर था, तभी पैराग्लाइडिंग की रस्सी टूट गई और वह नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
Recommended Video

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पैराग्लाइडिंग टूटने के बाद नीचे पड़ा हुआ है। वहीं, बगल में कोरियाई नागरिक की डेड बॉडी भी पड़ी हुई है। आपको बता दें कि इससे पहले पैराग्लाइडिंग करने के दौरान हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भी एक बड़ा हादसा हो गया था। जहां पैराग्लाइडर के क्रैश होने से 2 लोगों की मौत हो गई थी।
जानकारी के मुताबिक कुल्लू में जब दो लोग पैराग्लाइडिंग कर रहे थे, उसी दौरान मौसम खराब हो गया था और अचानक तेज हवा चलने लगी थी। हालंकि,पायलट ने सकुशल टेकऑफ तो कर लिया था लेकिन तेज हवा की वजह से वो नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते पैराग्लाइडर अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया था। इस मामले की जांच पर्यटन विभाग ने एक टीम गठित करके भी करवाई थी।
ये भी पढ़ें- चीन का हाल देख भारत में भी टेंशन! जानें कोरोना की नई लहर को रोकने के लिए क्या किया जा रहा है ?












Click it and Unblock the Notifications