गुजरातः सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए युवक ने सौतेली मां को बना लिया पत्नी
gujarat, crime, गुजरात, क्राइम
सुरेंद्रनगर। गुजरात के सुरेन्द्रनगर जिले में एक व्यक्ति ने शातिर दिमाग का इस्तेमाल करते हुए सरकारी योजना का लाभ ले लिया। उसने चालाकी दिखाते हुए 100 वर्ग मीटर का प्लॉट हथिया लिया। पूरा मामला सुरन्द्रनगर की सायला तहसील के वखतपर गांव का है। युवक ने सौतेली मां को कागजों में पत्नी दिखाकर सरकारी योजना का लाभ लिया था।

यह मामला तब उजागर हुआ जब विकास आयुक्त के सामने शिकायत की गई। इस मामले में तत्कालीन तहसील विकास अधिकारी, तहसील पंचायत प्रमुख समेत 8 लोगों के खिलाफ शिकायत में दर्ज हुई है। ये काम भीमजीभाई भीखाभाई खीमाणिया के बेटे रमेशभाई खीमजीभाई ने किया है। दरअसल, यह घटना है साल 2004 की। भीमजीभाई गांव के उपसरपंच रहे हैं। साल 2004 में रमेशभाई कुंवारा था। सरदार आवास योजना के तहत 100 मीटर के आवासीय प्लॉट के लिए आवेदन किया था।
युवक ने सौतेली मां सूरजबहन को आवेदन के साथ प्रस्तुत द्सतावेजों में हेमीबहन के नाम पत्नी दर्शाया। फोटो, राशनकार्ड सहित जालसाजी के साथ तैयार किए जरूरी कागजात भी आवेदन के साथ संलग्न किए। तलाटी नलिनभाई व्यास, त्तकालीन सरपंच प्रभुभाई दलूभाई सभाणी ने पुष्टि करते हुए अभिप्राय भेजा, जिसके आधार पर आवेदक रमेशभाई को सरकारी प्लॉट आवंटित हो गया।












Click it and Unblock the Notifications