kshama bindu ने अपनी मांग में भरा खुद के नाम का सिंदूर, बिना दूल्हे और पंडित के निभाई शादी की रस्में

kshama bindu ने अपनी मांग में भरा खुद के नाम का सिंदूर, बिना दूल्हे और पंडित के निभाई शादी की रस्में

वडोदरा, 09 जून: खुद से शादी रचाने का ऐलान कर 24 वर्षीय क्षमा बिंदु मीडिया ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में छा रहीं। अब क्षमा बिंदु ने तय तिथि से तीन दिन पहले यानी बुधवार 08 जून को एकल विवाह (सोलोगैमी विवाह) कर लिया। दरअसल, क्षमा बिंदु ने पहले 11 जून को एकल विवाह करने का ऐलान किया था। लेकिन, तय तारीख से 3 दिन पहले यानी 08 जून बुधवार को क्षमा ने आखिरकार खुद से शादी रचा ली। क्षमा ने यह कदम इसलिए उठाया, क्योंकि वह उस दिन होने वाले विवाद से बचना चाहती थी।

क्षमा बिंदु को दी गई थी चेतावनी

क्षमा बिंदु को दी गई थी चेतावनी

क्षमा बिंदु के एकल विवाह को लेकर विवाद उठने लगा था। भाजपा नेता सुनीता शुक्ला ने कहा था, 'मैं मंदिर में शादी के खिलाफ हूं, उसे किसी भी मंदिर में खुद से शादी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसी शादियां हिंदू धर्म के खिलाफ हैं। इससे हिंदुओं की आबादी कम होगी। अगर कुछ भी धर्म के खिलाफ जाता है, तो कोई कानून नहीं चलेगा।' इतना ही नहीं, क्षमा बिंदु के पड़ोसी व कुछ हिंदू वादी संगठनों ने भी इस शादी का विरोध किया था और विवाह नहीं करने देने की भी चेतावनी दी गई थी।

क्षमा बिंदु ने टेप पर चलाए मंत्र, घर में लिए सात फेरे

क्षमा बिंदु ने टेप पर चलाए मंत्र, घर में लिए सात फेरे

धमकी और चेतावनी मिलने के बाद भी क्षमा बिंदु ने हार नहीं मानी और लाल जोड़े में सज-धज कर तैयारी हुईं। क्षमा बिंदु ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी की और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे भी लिए। क्षमा की शादी में सबकुछ वैसा ही था जैसा हिंदू लड़कियों की शादी में होता है। नहीं था तो सिर्फ दूल्हा और पंडित जी। क्षमा बिंदु ने खुद की मांग में सिंदूर भरा और खुद को मंगलसूत्र पहनाया। इतना ही नहीं, क्षमा बिंदु ने टेप पर मंत्र चलाकर ही विवाह की सारी रस्में पूरी की। बता दें कि शादी के दौरान हल्दी, मेहंदी की रस्में हुईं।

क्षमा की शादी कुछ खास दोस्त ही हुए शामिल

क्षमा की शादी कुछ खास दोस्त ही हुए शामिल

क्षमा बिंदु ने आखिरकार खुद से किया अपना वादा निभाया और तय समय से पहले वैवाहिक बंधन में बंध गईं। क्षमा की शादी की सारी रस्में उनके वडोदरा के गोत्री में स्थित घर पर निभाई गई। क्षमा की शादी में केवल उनके कुछ खास दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए। इतना ही नहीं, क्षमा बिंदु ने अपनी हल्दी और मेहंदी की कुछ फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए क्षमा ने कैप्शन भी दिया है। क्षमा ने लिखा, 'खुद पे हल्दी लगी तो सवार गई मैं, खुद से एक रिश्ते में कल बंद गई मैं...'।

क्षमा बिंदु ने क्यों बदली शादी की तारीख

क्षमा बिंदु ने क्यों बदली शादी की तारीख

आपको बता दें कि गुजरात ही नहीं, भारत में संभवत: यह पहला सोलोगैमी (एकल विवाह है), जिसमें कोई दूल्हा शामिल नहीं था। इस विवाह को लेकर भाजपा नेता के साथ-साथ हिंदू वादी संगठनों ने भी विरोध जताया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्षमा बिंदु ने तय तारीख से पहले शादी इसलिए करने का फैसला किया, क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं 11 जून को कोई उनके घर आकर विवाद न खड़ा कर दे। क्षमा ने कहा कि वे अपना स्पेशल दिन बर्बाद नहीं करना चाहती थी, इसलिए उन्होंने बुधवार को ही शादी कर ली।

क्षमा बिंदु की शादी में दोस्तों के जमकर डांस

क्षमा बिंदु की शादी में दोस्तों के जमकर डांस

क्षमा बिंदु ने शादी की रस्मों को पूरा करने के बाद कहा, 'मैं बेहद खुश हूं कि आखिरकार अब मैं शादीशुदा महिला हूं।' बता दें कि क्षमा बिंदु की शादी में करीब 40 मिनट तक रस्मों का दौर चला, जो पंडित जी के ना आने से डिजिटल तरीके से संपन्न हुआ। नाच-गाना और खुशी के माहौल के बीच रस्में पूरी हुईं। शादी की रस्में पूरी होने के बाद क्षमा ने दोस्तों और मेहमानों के साथ 'लंदन ठुमुकदा' गाने पर जमकर डांस किया।

खुद से शादी रचाने वाली क्षमा बिंदु कौन हैं

खुद से शादी रचाने वाली क्षमा बिंदु कौन हैं

क्षमा बिंदु 24 साल की हैं और समाजशास्त्र में ग्रजुएट किया है। क्षमा एक प्राइवेट कंपनी के लिए वरिष्ठ भर्ती अधिकारी के रूप में काम करती हैं। इसके साथ ही क्षमा बिंदु एक ब्लॉगर भी हैं। क्षमा के माता-पिता दोनों इंजीनियर हैं। क्षमा के पति दक्षिण अफ्रीका में हैं और उनकी मां अहमदाबाद में रहती हैं। क्षमा की मानें तो लोग किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करते हैं जिससे वे प्यार करते हैं। मैं खुद से प्यार करता हूं और इसलिए मैंने शादी भी खुद से की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+