Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गुजरात के जामनगर में गोपाल इटालिया पर जूता फेंका, AAP ने कहा – 'BJP-कांग्रेस दोनों घबराए हुए हैं'

Gujarat Jamnagar News: जामनगर की एक मीटिंग में जो घटना हुई, उसने गुजरात की राजनीति की दिशा बदल दी। AAP विधायक गोपाल इटालिया पर जूता फेंकने की शर्मनाक घटना ने साफ दिखा दिया कि गुजरात में BJP और कांग्रेस की एकता किसके खिलाफ है, आम आदमी पार्टी के खिलाफ। इस छोटे-से पल ने एक बड़ी सच्चाई पूरे गुजरात और पूरे देश को दिखा दी। यह हमला सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं था, यह हमला उस आवाज़ पर था जो गुजरात में बीजेपी की गलतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ मज़बूती से खड़ी है।

गोपाल इटालिया बीजेपी की नीतियों पर सीधा सवाल उठाते हैं, लेकिन दर्द कांग्रेस को होता है। यही बताता है कि गुजरात में राजनीति किस मोड़ पर पहुंच चुकी है। AAP के बढ़ते जनसमर्थन ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों को बेचैन कर दिया है। सवाल बीजेपी से पूछो, प्रतिक्रिया कांग्रेस देती है; AAP की लोकप्रियता बढ़े, तो दोनों पार्टियां एक-दूसरे की दुश्मन नहीं, बल्कि साझेदार की तरह मैदान में उतर आती हैं। यह वही पुरानी राजनीति है जिसने गुजरात की जनता को सालों तक सिर्फ़ वादे दिए और मलाई खुद खाई।

Gujarat Jamnagar Shoe Incident

लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। गुजरात की हवा बदल रही है। लोग यह समझ चुके हैं कि AAP ही वह विकल्प है जो ईमानदारी, व्यवस्था में सुधार और जनता की बात को राजनीति के केंद्र में लाती है। यही वजह है कि AAP के खिलाफ हर तरफ़ से हमले बढ़ रहे हैं। पर इतिहास गवाह है, हमले उसी पर होते हैं जो मजबूत हो, जो बढ़ रहा हो, और जो सत्ता की नींव को हिला रहा हो।

गोपाल इटालिया पर हुआ हमला बीजेपी-कांग्रेस की घबराहट की निशानी है। दोनों पार्टियाँ साफ़-साफ़ देख रही हैं कि गुजरात की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। AAP की आवाज़ को रोकने की जितनी कोशिशें होंगी, उतनी ही तेज़ी से यह आवाज़ जनता तक पहुंचेगी। क्योंकि AAP के नेता न डरते हैं, न झुकते हैं और न ही गुजरात की जनता अब पुराने खेलों में फंसने वाली है। गुजरात की नई राजनीति का रास्ता साफ़ है। और उस रास्ते पर सबसे आगे खड़ी है- आम आदमी पार्टी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+