खाली पड़े 35 हजार से ज्यादा पदों के लिए भर्तियां कराएगी गुजरात सरकार, अकेले पुलिस विभाग में 11000 रिक्तियां
गांधीनगर। गुजरात में युवाओं के लिए अब हजारों सरकारी नौकरियां आएंगी। कोरोना की वजह से यहां अब तक भर्तियां बंद थी। मगर, अब अब कोरोना कम होते ही राज्य सरकार ने इस दिशा में ध्यान देना शुरू कर दिया है। सरकार द्वारा सूबे में रिक्त पड़े 35 हजार से भी ज्यादा पदों के लिए भर्तियां कराई जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। संवाद सूत्रों के मुताबिक, पुलिस विभाग में ही 11 हजार से ज्यादा रिक्त पद भरे जाने हैं। इसके अलावा नगर निगम, महानगर पालिका, पंचायत, वन-विभाग और वित्त विभाग में भी भर्तियां की जाएंगी।

सरकारी नौकरी की भर्तियां कराने के लिए, अधिकारियों को अब जल्द से जल्द इस भर्ती प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने के आदेश दिए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा नए वर्ष में रोजगार के लक्ष्य को पूरा करने की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। माना जा रहा है कि सरकार चुनाव से पहले-पहले राज्य में रिक्त पड़े 35 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती करेगी। इन सरकारी भर्तियों के बारे में सबसे ज्यादा बात पुलिस विभाग की हो रही है। जहां 11 हजार से ज्यादा पद रिक्त पड़े हैं।

गुजरात के शिक्षा विभाग में भी 6 हजार व ऊर्जा विभाग में 2 हजार पदों पर भर्ती की जानी है। इसके अलावा नगर निगम, महानगर पालिका, पंचायत, वन-विभाग और वित्त विभाग में भी नई भर्तियों के आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि दिसंबर तक परिक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी जाएं।












Click it and Unblock the Notifications