7th Pay Commission: गुजरात सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को दिया तोहफा, DA में की 8% बढ़ोतरी
गुजरात सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ता में 8 फीसदी की बढ़ोतरी कर तोहफा दिया है।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को एक तोहफा दिया है। उन्होंने सातवें वेतन आयोग के तहत राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में आठ फीसदी की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है।
एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, कम से कम 9.38 राज्य सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी, जो 7वें वेतन आयोग के तहत कवर किए गए हैं, बढ़ोतरी से लाभान्वित होंगे। एक जुलाई, 2022 से पूर्वव्यापी प्रभाव के साथ चार प्रतिशत की बढ़ोतरी दी जाएगी। साथ ही डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी 1 जनवरी 2023 से लागू की जाएगी।
यह बढ़ोतरी केंद्र सरकार के मानदंडों के अनुसार दी गई है। हालांकि, बढ़ोतरी पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू हो रही है, इसलिए राज्य सरकार तीन किश्तों में बकाया राशि का भुगतान करेगी। जबकि पहली किस्त जून में वितरित की जाएगी, दूसरी और तीसरी अक्तूबर 2023 में उस महीने के वेतन के साथ दी जाएगी।
डीए में बढ़ोतरी से राज्य के खजाने पर 4,516 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ हर वर्ष पड़ेगा। बता दें कि इससे पहले यूपी हिमाचल प्रदेश और राजस्थान सरकार भी अपने महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी कर चुकी है। वहीं, केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए में पिछला रिवीजन मार्च में 4 प्रतिशत बढ़ाया गया। ये बढ़ोतरी एक जनवरी 2023 को लागू हुई थी। 4 फीसदी बढ़ोतरी के साथ केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 42 फीसदी हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications