कोरोना के कारण गुजरात सरकार ने होली-धुलेंडी को लेकर लिया यह फैसला, अतिरिक्त बसें भी दौड़ेंगी

कोरोना के कारण गुजरात सरकार ने होली-धुलेंडी को लेकर लिया यह फैसला, अतिरिक्त बसें भी दौड़ेंगी

अहमदाबाद। राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए, गुजरात सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार की ओर से कोविड गाइडलाइंस का हर हाल में पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि, इस बार होली को पारंपरिक रूप से सीमित अनुष्ठानों के साथ मनाया जा सकता है। नियमों को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रमों के आयोजकों को सतर्क रहने की जरूरत है। प्रदेश के बड़े शहरों में होली-धुलेंडी के मौके पर सार्वजनिक उत्सव और सामूहिक कार्यक्रमों की अनुमति नहीं होगी।

Recommended Video

    कोरोना वायरस से भारी तबाही की आशंका, सालों तक लगाना होगा मास्क, साइंटिस्टों ने जारी की नई चेतावनी
    Gujarat Government gives direction On holi due to COVID 19 situation, extra buses will run

    गुजरात में रिकॉर्ड 1730 नए मरीज मिले
    कोरोना के नए मरीज मिलने के मामले में गुजरात ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां एक दिन में 1730 नए मामले सामने आए हैं। बीते सोमवार को यहां 1640 नए मरीज मिले थे। सबसे ज्यादा 577 मरीज सूरत में सामने आए। जबकि, सक्रिय मरीजों की तादाद बढ़कर 8 हजार से ज्यादा हो गई है। वहीं, बीते रोज प्रदेश में चार मौतें भी हुई हैं। जिनमें से दो सूरत और दो अहमदाबाद में दर्ज की गई हैं।

    Gujarat Government gives direction On holi due to COVID 19 situation, extra buses will run

    अहमदाबाद से 100 अतिरिक्त बसें चलेंगी
    होली को देखते हुए ट्रांसपोर्ट से जुड़ा भी बड़ा फैसला लिया गया है। बताया गया है कि, होली त्योहार को देखते हुए सूरत से 310 और अहमदाबाद से 100 अतिरिक्त बसें चलेंगी। राज्य परिवहन निगम ने कहा है कि, अतिरिक्त बसें 25, 26 और 27 मार्च को सूरत और अहमदाबाद से चलेंगी। सबसे ज्यादा 310 बसें सूरत से चलनी हैं। जबकि सबसे बड़े शहर अहमदाबाद से 100 बसें चलाई जाएंगी। इस फैसले के पीछे की वजह यह भी है कि, हाेली चलते ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। यही देखते हुए बसें बढ़ाई जा रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+