गुजरात में वैक्सीनेशन को 6 महीने पूरे, कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए कर्फ्यू 11 दिन और बढ़ाया
अहमदाबाद। गुजरात सरकार कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों में धीरे-धीरे ढील दे रही है। हालांकि, सरकार ने 8 महानगरों में लगे रात्रि कर्फ्यू को अभी और बढ़ाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह तय हुआ कि, रात्रि कर्फ्यू 8 महानगरों अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट, सूरत, भावनगर, जामनगर, गांधीनगर और जूनागढ़ में 31 जुलाई तक लागू रहेगा। कर्फ्यू का समय रोज रात 10 से सुबह 6 बजे तक है।
![Gujarat government extended night curfew in 8 metro cities for 11 more days [till 31 July, 2021] Gujarat government extended night curfew in 8 metro cities for 11 more days [till 31 July, 2021]](https://imagesvs.oneindia.com/hi/img/2021/07/vijayrupanicm3-1626503592.jpg)
वैक्सीनेशन ड्राइव को 6 महीने पूरे
सरकार द्वारा अब प्रदेश में वाटर पार्क और स्विमिंग पूल को 60% क्षमता के साथ खोलने की मंजूरी दी गई है, जोकि 20 जुलाई से खुल जाएंगे। सरकार ने कहा है कि, वाटर पार्क और स्विमिंग पूल के मालिकों-कर्मचारियों के लिए 31 जुलाई तक वैक्सीनेशन करवाना जरूरी है। वैक्सीन न लगवाने पर वाटर पार्क या स्विमिंग पूल चालू नहीं कर सकेंगे। वहीं, राज्य में वैक्सीनेशन ड्राइव को शुरू हुए 6 महीने पूरे हो रहे हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया कि, अभी 18 हजार गांवों में से सिर्फ 155 में 100% लोगों को वैक्सीन मिली है।
![Gujarat government extended night curfew in 8 metro cities for 11 more days [till 31 July, 2021] Gujarat government extended night curfew in 8 metro cities for 11 more days [till 31 July, 2021]](https://imagesvs.oneindia.com/hi/img/2021/07/vijayrupanicm6-1626503584.jpg)
वैक्सीनेशन हफ्ते में 2 दिन नहीं होगा
गुजरात में पहले रोज 4 लाख वैक्सीन की डोज देने की बातें हो रही थी, लेकिन फिर वैक्सीन को भी सप्ताह में दो दिन की छुट्टी दे दी गई। सरकार द्वारा अब बुधवार और रविवार को गुजरात में वैक्सीनेशन रोका गया है।
20 जुलाई से सरकार ये छूट भी देगी
सरकार द्वारा निजी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाओं के लिए 20 जुलाई से राहत दी जाएंगी। बताया जा रहा है कि, पब्लिक और प्राइवेट ट्रांसपोर्ट में नाॅन एसी बस 100% क्षमता के साथ चल सकती हैं। हालांकि, यात्रियों को खड़े होकर सफर करने की छूट नहीं होगी। एसी बस में 75% यात्री सफर कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications