Gujarat GHB Project: सूरत से अहमदाबाद तक हजारों सस्ते घर होंगे तैयार, ऐसे करें आवेदन
Gujarat GHB Project: गुजरात हाउसिंग बोर्ड (GHB) ने साल 2026 में किफायती घर उपलब्ध कराने के प्रोजेक्ट की डिटेल तैयार कर ली है। राज्य सरकार की इस योजना का लाभ शहरों में रहने वाले कम आय वर्ग के लोगों को मिलता है। इससे राज्य के हजारों परिवारों को सस्ते और सुरक्षित घर मिलने की उम्मीद जगी है। इस साल कई शहरों में नए प्रोजेक्ट्स पूरे होंगे। साथ ही, आवेदन प्रक्रिया भी पूरी तरह से पारदर्शी और डिजिटल होगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अलावा गुजरात सरकार की ओर से अफोर्डेबल हाउसिंग की परियोजना चलाई जा रही है। इसमें निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए शहरों में सुरक्षित और किफायती आवास बनाए जा रहे हैं, ताकि हर परिवार के अपने घर का सपना साकार हो सके।

Gujarat GHB Project: सूरत से अहमदाबाद तक नए घर तैयार
- नए प्रोजेक्ट्स की बात करें तो सूरत के कोसाड क्षेत्र में सरदार नगर कॉलोनी (रिलायंस चार रास्ता) में 150 LIG फ्लैट्स की योजना है। इसके अलावा कोसाड फेज-6 में भी नए प्रोजेक्ट्स की प्रक्रिया चल रही है।
- राजकोट के जेतपुर में एसटी मेन रोड पर लोहणा महाजन समाजवाड़ी के सामने कुल 80 यूनिट्स विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें 48 EWS और 32 LIG फ्लैट्स शामिल हैं।
- नवसारी में धरमीन नगर (अग्रवाल कॉलेज के पास) मध्यम आय वर्ग के लिए 868 MIG फ्लैट्स की बड़ी योजना प्रस्तावित है।
- अहमदाबाद में सोनलपार्क, वसुंधरा और अलकापुरी जैसी 11 पुरानी सोसायटियों का पुनर्विकास किया जा रहा है, जिससे आधुनिक सुविधाओं वाले नए घर उपलब्ध होंगे।
Gujarat GHB Project Details: आवेदन और पात्रता शर्तों की डिटेल
आवेदन और पात्रता की नई शर्तों के तहत EWS वर्ग के लिए वार्षिक आय सीमा 3 लाख रुपये है। LIG के लिए 3 से 6 लाख रुपये और MIG के लिए 6 से 12 लाख रुपये तय की गई है। आवेदक का गुजरात का स्थायी निवासी होना और आयु 18 वर्ष से अधिक होना जरूरी है। साथ ही, उसके नाम पर देश में कहीं भी कोई अन्य पक्का मकान नहीं होना चाहिए। पात्र आवेदकों को प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत ब्याज सब्सिडी (CLSS) का लाभ भी मिल सकता है।
Gujarat GHB Project News: लॉटरी के जरिए मिलेगा घर
पारदर्शिता बढ़ाने के लिए आवंटन अब NIC द्वारा आयोजित कंप्यूटराइज्ड ड्रा से किया जाएगा, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो गई है। आवेदक अपने आवेदन की स्थिति आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या डालकर ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं। भुगतान संरचना भी आसान रखी गई है, जिसमें आवंटन के समय केवल 10 प्रतिशत राशि देनी होगी, 60 प्रतिशत निर्माण के दौरान और शेष राशि कब्जे से पहले जमा करनी होगी।
Gujarat GHB Project Latest News: भूकंप प्रतिरोधी फ्लैट तैयार
तकनीकी और सुरक्षा मानकों की बात करें तो नए फ्लैट्स में भूकंप प्रतिरोधी तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा बोर्ड ने निर्माण में किसी भी खराबी के लिए 10 साल की 'लायबिलिटी' का आश्वासन दिया है। GHB ने आवेदकों को फर्जी वेबसाइटों और एजेंटों से बचने की सलाह दी है और केवल आधिकारिक पोर्टल gujarathousingboard.gujarat.gov.in के उपयोग की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications