Gujarat Exit Poll Result 2024: मोदी के गढ़ में खिलेगा कमल, जानिए एग्जिट पोल के सटीक आंकड़े
Gujarat lok sabha Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर गुजरात की 26 सीटों को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। गुजरात के एग्जिट पोल के नतीजे बहुत हैरान करने वाले नहीं हैं। गुजरात पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का गढ़ माना जाता है। News 24 Todays Chanakya के मुताबिक गुजरात में बीजेपी क्लीन स्वीप करने जा रही है।
एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात में बीजेपी को 26 में से 26 सीटें मिलने जा रही है। कांग्रेस और अन्य दलों को एक भी सीट नहीं मिल पा रही है। गुजरात की सभी सीटों पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान हुआ था। आज तक के मुताबिक गुजरात में बीजेपी को 25-26 और इंडिया गठबंधन को 1 सीट मिल सकती है।

आपको बता दें कि गुजरात में कुल 266 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में 319 उम्मीदवार लड़ रहे थे। चुनाव लड़ने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में गांधीनगर से केंद्रीय मंत्री अमित शाह, पुरुषोत्तम रुपाला और मनसुख मांडविया शामिल है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य और गढ़ माने जाने वाले गुजरात में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए 26 सदस्यों को चुनने के लिए तीसरे चरण में 7 मई को मतदान हुआ था। साल 2014 और 2019 में भाजपा ने इस राज्य में क्लीन स्वीप किया था।
इसके साथ ही गुजरात की सूरत लोकसभा सीट पर मतदान नहीं हुआ। इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार निलेश कुंभानी का नामांकन चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया था। अन्य उम्मीदवारों ने भी अपना नाम वापस ले लिया था। इससे 23 अप्रैल 2024 को भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications