गुजरात: कांग्रेसी MLA ने कहा- AAP को वोट मत देना, BJP को दे देना, केजरीवाल बोले- कांग्रेस-भाजपा मिले हुए हैं
gujarat elections aam aadmi party congress BJP: गुजरात विधानसभा चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) हिस्सा ले रही है। कई सर्वे और मीडिया रिपोर्ट्स में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन कांग्रेस की तुलना में बेहतर होने की उम्मीद जताई गई है। वहीं, केजरीवाल कह रहे हैं कि, आम आदमी पार्टी की सीधी टक्कर भाजपा से है और वे भाजपा को हरा देंगे।

केजरीवाल जनसभाओं में लोगों से यह भी कह रहे हैं कि, कांग्रेस और भाजपा मिले हुए हैं। इसलिए आप केवल आम आदमी पार्टी को अपना वोट दें।' केजरीवाल ने अभी अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें गुजरात के धोराजी के कांग्रेस विधायक ललित वसोया का भाजपा प्रेम दिख रहा है। दरअसल, ललित वसोया मंच से यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि, 'आम आदमी पार्टी को वोट मत देना, चाहे भाजपा को दे देना।'

ललित वसोया के भाषण की क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। आम आदमी पार्टी के नेता कांग्रेस-भाजपा पर मिलीभगत के आरोप लगा रहे हैं। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है, "ये देखिए... कांग्रेस का सीनियर नेता खुलकर स्टेज से कह रहा है कि आम आदमी पार्टी को वोट मत देना, बीजेपी को वोट दे देना। क्या अब भी कोई शंका रह गई कि ये दोनों मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं? दोनों केवल "आप" के ख़िलाफ़ हैं।'
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वसोया ने कहा कि, 'कोई अपने क्षेत्र में यदि आम आदमी पार्टी की बात करे तो मैं मंच से कहता हूं कि आम आदमी पार्टी को वोट देने की जगह भारतीय जनता पार्टी को वोट दे देना।'
भाजपा वाले इस वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। कई लोग चुटकी ले रहे हैं कि ये वसोया की अंतरआत्मा की आवाज है।












Click it and Unblock the Notifications