1 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमितों वाला देश में 12वां राज्य बना गुजरात, अब तक 25.60 लाख टेस्ट

अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या अब 1 लाख का आंकड़ा पार गई है। विगत 24 घंटों के दरम्यान यहां फिर 1 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले। एक दिन के भीतर 1325 नए संक्रमित मिलना प्रदेश में अब तक सर्वाधिक रहा है। जिसके चलते कुल कोरोना पॉजिटिव केस बढ़कर 10,03,75 हो गए। जिनमें से 30 हजार से ज्यादा केस अकेले अहमदाबाद में ही दर्ज हुए।

Recommended Video

    Coronavirus India : भारत में कोरोना मामले 39 लाख पार, 68472 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    अहमदाबाद सूरत में सबसे ज्यादा मरीज

    अहमदाबाद सूरत में सबसे ज्यादा मरीज

    गुजरात का ही सूरत जिला 22 हजार कोरोना संक्रमितों के साथ दूसरे नंबर पर चल रहा है। यह शहर बीते जुलाई महीने से गुजरात में कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट भी बना हुआ है। इस शहर में रोज अहमदाबाद से भी ज्यादा नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं। गुरुवार को सूरत में 272 केस सामने आए। फिलहाल मौत की संख्या यथावत बनी हुई है। बीते रोज 3 मौतों के साथ कुल मौतों की संख्या 830 पहुंच गई।

    1 लाख से ज्यादा संक्रमितों वाला 12वां राज्य

    1 लाख से ज्यादा संक्रमितों वाला 12वां राज्य

    गुजरात अब देश में 1 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमितों वाला 12वां राज्य हो गया है। पहले नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां अब तक 8 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। दूसरे पर आंध्र व तीसरे पर तमिलनाडु है। इनके बाद कर्नाटक, यूपी, दिल्ली, पं बंगाल, बिहार, तेलंगाना एवं असम राज्य आते हैं। असम से नीचे ओडिशा है और ​फिर गुजरात है। गुजरात से ठीक नीचे राजस्थान है।

    81,180 लोग कोरोना वायरस से मुक्त हुए

    81,180 लोग कोरोना वायरस से मुक्त हुए

    स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि, गुजरात में अब तक कुल 81,180 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। फिलहाल यहां 16,131 सक्रिय मरीज हैं। गुरुवार को प्रदेश में 1126 कोरोना मरीज ठीक होकर घर लौटे। हालांकि, मौतें भी काफी हुई हैं। बीते रोज हुई कुल 16 मौत के साथ प्रदेश में यह आंकड़ा 3064 हो गया है। प्रदेश में रिकवरी रेट 81% के करीब पहुंच गया है। इसके अलावा 16% केस एक्टिव हैं।

    राज्य में अब तक कुल टेस्ट 25,59,916

    राज्य में अब तक कुल टेस्ट 25,59,916

    गुजरात में कोरोना टेस्ट की बात की जाए तो अब तक यहां 25,59,916 लोगों की जांच हो चुकी है। जिनमें से 4 प्रतिशत लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अन्य आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में पिछले 33 दिनों में अब तक हुए टेस्ट के 70 प्रतिशत टेस्ट हुए हैं, जिसके कारण मरीज बढ़ रहे हैं। जबकि, 67% टेस्ट 60 दिनों में किए गए हैं। प्रदेश में 81 प्रतिशत मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

    वे जिले ​जिनमें हैं ज्यादा सक्रिय मरीज

    वे जिले ​जिनमें हैं ज्यादा सक्रिय मरीज

    3,671 अहमदाबाद
    2,924 सूरत
    2,110 राजकोट
    1,641 वडोदरा
    503 मेहसाणा
    491 भावनगर
    478 जामनगर
    400 अमरेली
    395 गांधीनगर
    383 पंचमहल
    333 कच्छ

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+