गुजरात: महानगरों में रात्रि कर्फ्यू 28 अगस्त तक बढ़ा, अब तक लोगों को 4 करोड़ वैक्सीन के डोज दिए गए

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में कोरोना महामारी से बचाव के लिए कुछ प्रतिबंध अभी भी लगे हुए हैं। यहां अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, जूनागढ़, भावनगर, जामनगर और गांधीनगर शहरों में रात्रि कर्फ्यू लागू है। आज सरकार ने इस कर्फ्यू के सभी प्रतिबंधों को 28 अगस्त तक लागू रखने का निर्णय लिया। राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 29 जुलाई को जारी पिछले आदेश के सभी निर्धारित प्रतिबंध 28 अगस्त तक लागू रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि, गुजरात के उपरोक्त आठ शहरों में रात्रि कर्फ्यू को भी 28 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।

400 लोगों तक सीमित रहने दी जाएगी भीड़

400 लोगों तक सीमित रहने दी जाएगी भीड़

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रदेश में भारी भीड़ जुटने वाले कार्यक्रमों की अभी अनुमति नहीं दी जा रही। भीड़ जुटने को लेकर पिछली 29 जुलाई को आदेश जारी किए गए थे कि, सार्वजनिक कार्यक्रमों में अधिकतम 400 लोगों की उपस्थिति को अनुमति है, इसके अलावा इस संख्या को भी सीमित रखा जाए तो अच्छी बात होगी। सरकार के आदेश में यह भी कहा गया था कि, अब भोजनालय रात 10 बजे तक खुले रह सकते हैं। इसके अलावा ज्यादातर दफ्तरों में 50% स्टाफ को काम करने की अनुमति रहेगी।

रात 11 से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू

रात 11 से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू

राज्य सरकार के एक अधिकारी ने विज्ञप्ति में कहा कि, कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, जूनागढ़, भावनगर, जामनगर और गांधीनगर में रात्रि कर्फ्यू फिलहाल लागू रहेगा। जो कि रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा। गौरतलब है कि, कुछ जिलों में कोरोना के मरीज इन दिनों भी मिल रहे हैं। हालांकि, नए केसेस की तादाद अब काफी कम रह गई है।

वैक्सीन की 4 करोड़ डोज दी जा चुकीं

वैक्सीन की 4 करोड़ डोज दी जा चुकीं

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गुजरात में लोगों को कोरोना वैक्सीन के अब तक लगभग 4 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं। 15 अगस्त तक की काउंटिंग के मुताबिक, 3,98,45,089 वैक्सीन मुहैया कराई जा चुकी थीं। इसके अलावा कोरोना टेस्ट की बात की जाए तो यह संख्या भी 2,65,14,698 पहुंच चुकी है। बीते रोज 50 हजार से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए गए।

कोरोना मरीजों वाले जिले

कोरोना मरीजों वाले जिले

गुजरात में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 8,25,182 पहुंच चुका है। जिनमें से 8,14,921 लोग ठीक हो गए। फिलहाल पूरे राज्य में 183 सक्रिय मरीज बताए गए हैं। जिनमें से 59 अहमदाबाद जिले में हैं, एवं बाकी अन्य जिलों से हैं..
59 अहमदाबाद
47 वडोदरा
16 सूरत
15 राजकोट
6 आणंद

सक्रिय कोरोना मरीजों वाले जिले

सक्रिय कोरोना मरीजों वाले जिले

6 जामनगर
4 भावनगर
4 जूनागढ़
4 मेहसाणा
4 नवसारी
3 दाहोद
3 गांधीनगर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+