Gujarat: चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, विधायक Bhagvanbhai D Barad ने दिया इस्तीफा
Gujarat political news Today: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान अगले महीने होना है। इससे पहले सियासी दलों के नेता दल-बदल रहे हैं। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। गुजरात में तलाला निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस विधायक भगवानभाई डी बराड ने कांग्रेस के सभी पदों से अपना इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा आज उन्होंने गुजरात विधानसभा की अध्यक्ष डॉ नीमाबेन आचार्य को सौंपा।

बता दें कि, एक दिन पहले ही 10 बार विधायक रह चुके कांग्रेसी नेता मोहन सिंह राठवा ने भी पार्टी छोड़ दी थी। कांग्रेस छोड़कर उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा को ज्वॉइन कर लिया। बता दें कि, राठवा 78 वर्ष के हो चुके हैं। उनके बेटे भी राजनीति में हैं। कई दिनों से राठवा के भाजपा में शामिल होने की खबरें आ रही थीं। बीते रोज उन्होंने गुजरात कांग्रेस के प्रमुख जगदीश ठाकोर को अपना इस्तीफा पत्र भेजा। जिसके बाद कल रात को ही उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया।

राठवा छोटा उदयपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अपने गढ़ में राठवा आदिवासियों के बीच खासा लोकप्रिय रहे। 2012 से पहले, उन्होंने छोटा उदयपुर जिले में पवी-जेटपुर (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। हाल ही में उन्होंने घोषणा की थी कि वह इस बार गुजरात का चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन अपने बेटे, राजेंद्रसिंह राठवा को अपनी सीट से लड़ते हुए देखना चाहते हैं। इस सवाल पर कि क्या भाजपा उनके बेटे को चुनाव लड़ने के लिए टिकट देगी, विधायक ने कहा कि ये "100%" निश्चित है। मोहन सिंह राठवा ने कहा, "हालांकि, मैंने टिकट नहीं मांगा है। मैं अब बूढ़ा हो रहा हूं। मेरे बेटे राजेंद्रसिंह एक इंजीनियर हैं। वह (बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग) सिविल हैं। उन्हें लगता है कि हमें भाजपा में शामिल होना चाहिए,"












Click it and Unblock the Notifications