Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गुजरात: बस और कार में हुई भयंकर टक्कर, ड्राईवर समेत 4 की जान गई, मध्य प्रदेश से आए थे सभी

छोटा उदयपुर। गुजरात में छोटा उदयपुर जिले के छुछापुरा गांव के नजदीक रोडवेज की बस और कार की भिड़ंत हुई। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और बस भी आगे से चकनाचूर हो गई। इस हादसे में कार के चालक सहित 4 जनों की मौत हो गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार सुनाई देने लगी। पुलिस पहुंची तो सभी को क्षतिग्रस्त कार और बस से बाहर निकाला गया।

road accident

पुलिस ने बताया कि, जिन लोगों की जान गई, वे सभी मध्य प्रदेश के खरगौन के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान ग्यारसीलाल पटेल (36), दिनेश पटेल (43), ईश्वरलाल बिरला (46) और राजेश देवराम (37) के तौर पर हुई। दुर्घटना के बारे में पता चला है कि, एसटी बस छोटा उदयपुर से कालावड की ओर जा रही थी। बस जब छुछापुरा गांव के समीप थी, तभी बोडेली की ओर से सामने से आ रही कार टकरा गई। यह हादसा आधी रात को हुआ।

road accident

बस-कार की टक्कर होने पर बस के कंडक्टर प्रवीण डामोर ने बस में सवार यात्रियों को नीचे उतारा। वहीं, देखा कि कार में सवार लोगों की हालत खराब थी। उसमें बैठे 4 जनों के शरीर फंसे हुए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने कार सवार चालक सहित चारों को बाहर निकाला। हालांकि, चारों जनों की मौत हो चुकी थी। इस संबंध में बस चालक ने ही मामला दर्ज कराया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+