Gujarat Bypoll election results 2021: गुजरात में हुए 1 सीट का चुनाव कौन जीतेगा, कांग्रेस या भाजपा?
अहमदाबाद। गुजरात की मोरवा हदफ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। यहां सत्तारूढ़ भाजपा की प्रत्याशी निमिषबेन सुथार और कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश कटारा के बीच कांटे की टक्कर है। सुबह 11 बजे तक के रुझानों में सुरेश कटारा आगे रहे। जीत किसे मिलेगी, इस पर सभी की नजर है।

बताते चलें कि, मोरवा हदफ विधानसभा सीट पर कोरोना के चलते इस बार काफी कम वोट पड़े। आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, मोरवा हदफ के उपचुनाव में सिर्फ 42.60 प्रतिशत ही मतदान हुआ है। वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव में इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार भूपेंद्र खांट को जीत मिली थी। हालांकि, वर्ष 2019 में गुजरात विधानसभा स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी ने उनके आदिवासी प्रमाण पत्र को फर्जी बताते हुए उनकी विधानसभा की सदस्यता रद्द करा दी थी।

यह मामला तबसे गुजरात हाईकोर्ट में विचाराधीन था। उधर, खांट का लंबी बीमारी के चलते 21 जनवरी 2021 को निधन हो गया। जिसके बाद चुनाव आयोग ने यहां अप्रैल में उपचुनाव कराए। इस सीट पर कई प्रत्याशी खड़े हुए थे। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है।












Click it and Unblock the Notifications