Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gujarat: मोरबी से आ रही बस ने रौंद डालीं सैकड़ों भेड़-बकरियां, 135 की मौत, ब्रिज पर कोहराम मचा

gujarat news hindi: गुजरात में मोरबी से आ रही एक एसटी बस ने सड़क पर सैकड़ों भेड़ों को कुचल दिया। 135 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, काफी घायल भी हुईं। यह हादसा कच्छ के प्रवेश द्वार सूरजबाड़ी ब्रिज के पास हुआ। जहां से एक बस फुल स्पीड में ब्रिज पर आ रही थी और तब भेड़-बकरियों का झुंड भी वहां से होकर गुजर रहा था। बस का तेज हॉर्न सुनकर झुंड तितर-बितर हो गया। भेड़-बकरियां बस की चपेट में आ गईं और बड़ा हादसा हो गया।

gujarat bus accident: a ST bus coming from morbi trampled hundreds of sheep and goats, 135 died

इस हादसे के बाद सड़क पर भेड़-बकरियों का खून और मांस बिखर गया। शवों का ढेर लग गया। भेड़-बकरियां चराने वाला शख्स दहाड़े मारकर रोया। हादसे का पता चलने पर मालधारी समाज के नेता घटनास्थल पर पहुंचे और प्रभावित मालधारी को आर्थिक मदद दिलवाने की मांग करने लगे। बताया जा रहा है कि, हादसे के वक्त उक्त बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। बस के ड्राइवर ने स्पीड को काफी तेज रखा हुआ था। मालधारी समाज के लोगों का कहना है कि, हादसे में 100 मादा और 35 नर भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे पुल पर शवों का ढेर लग गया।

इस हादसे में लगभग 25 भेड़-बकरी बुरी तरह से जख्मी हैं, जो मिमिया रही हैं। पीड़ित शख्स ने कहा कि, बस की स्पीड बहुत तेज थी और वह मोरबी से आ रही थी। वह एक एसटी (सरकारी) बस थी। उसका तेज हॉर्न सुनकर भेड़-बकरियों का झुंड तितर-बितर हो गया था और वे बस की चपेट में आ गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+